Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा के ताजमहोत्सव पहुंचे पंजाबी सिंगर रैपर परमिश वर्मा:बेकाबू भीड़ के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग, पिलर पर चढ़े फैंस

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा में चल रहे ताजमहोत्सव में आज पंजाबी सिंगर और रैपर परमिश वर्मा अपनी प्रस्तुति देंगे। वंदेमातरम् थीम पर आधारित इस मेले में हर दिन अलग-अलग सांस्कृतिक कार्यक्रम हो रहे हैं और आज का मुख्य आकर्षण परमिश वर्मा का लाइव कॉन्सर्ट रहेगा। परमेश वर्मा के आने से पहले फैंस शाम 5:00 बजे से इंतजार कर रहे हैं। ज्यादा भीड़ होने की वजह से पुलिस को बैरीकेडिंग बढ़ानी पड़ी है। VIP पास के साथ भी लोगों को एंट्री नहीं मिल रही है। ताजमहोट्सव में इस बार संस्कृति, व्यंजन और कला का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। मेले में करीब 500 स्टॉल लगाए गए हैं, जिनमें देश के अलग-अलग राज्यों के हस्तशिल्प, कपड़े, ज्वेलरी और पारंपरिक सामान लोगों को खूब आकर्षित कर रहे हैं। फूड स्टॉल पर क्षेत्रीय व्यंजनों का स्वाद लेने के लिए भी भीड़ उमड़ रही है। हर दिन अलग कार्यक्रम महोत्सव में बॉलीवुड नाइट, सूफी नाइट और भक्ति नाइट जैसे विशेष आयोजन किए जा रहे हैं। इससे पहले मशहूर कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मनोरंजन किया। अली ब्रदर्स और नीरज श्रीधर जैसे कलाकारों के कॉन्सर्ट भी लोगों को खूब भाए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    100 विधायक के ऑफर मामले में पंकज चौधरी का पलटवार:कहा- वो हताश हैं, संगठन-पार्टी में सबकुछ ठीक; खुद सरकार बनाने का दम नहीं
    Next Article
    लखनऊ में राणी सती दादी का मंगल पाठ:श्री खाटू श्याम मंदिर में डिंपल अग्रवाल ने किया वाचन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment