Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    100 विधायक के ऑफर मामले में पंकज चौधरी का पलटवार:कहा- वो हताश हैं, संगठन-पार्टी में सबकुछ ठीक; खुद सरकार बनाने का दम नहीं

    5 hours ago

    1

    0

    गोरखपुर में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 100 विधायक वाले बयान पर पलटवार किया है। पंकज चौधरी ने कहा- यह बयान विपक्ष की हताशा और निराशा को दर्शाता है। ऑफर देने के बयान से स्पष्ट है कि सपा अब खुद के दम पर सरकार बनाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा- सरकार और संगठन सब कुछ ठीक चल रहा है। यह साफ कर देना चाहता हूं कि कोई मतभेद नहीं है। अगर कहीं कोई बात आती है, तो उसे ठीक कर लेंगे। सोमवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी गोरखपुर पहुंचे। वो सीधे अपने आवास पर पहुंचे। यहां मौजूद कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने अपने आवास पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की। पंकज चौधरी ने कहा- ‘अब सब लोग खुद देखिए ये अखिलेश यादव जी का जो बयान आया है, वो सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष है, प्रमुख हैं। ये कहीं न कहीं हताश हो गए हैं। विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे आपको नहीं दिखता है, ये हताशा का प्रतीक है, क्योंकि 11 साल से हमारी केंद्र की सरकार लगभग 9 साल में हमारी उत्तर प्रदेश की सरकार जिस प्रकार से आम, गरीब, किसान, महिलाओं का उत्थान किया है। उससे कहीं न कहीं उनको हताशा हुई है। अगर आप देखें भारतीय जनता पार्टी सर्व समाज की पार्टी है। ये बिना किसी भेदभाव के काम करती है।’ उन्होंने कहा कि– विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह इस तरह के अगंभीर और राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बयान देकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहा है। विपक्ष की जमीन खिसक चुकी है उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के मुखिया को यह समझना चाहिए कि उत्तर प्रदेश की जनता अब विकास और सुशासन की राजनीति को ही स्वीकार करती है। भाजपा सरकार के कार्यों से प्रदेश में निवेश, रोजगार, आधारभूत संरचना और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में ऐतिहासिक सुधार हुए हैं, जिससे विपक्ष की जमीन खिसक चुकी है। पंकज चौधरी ने कहा- विपक्ष के नेता ऐसे बयान देने के बजाय जनता के मुद्दों पर सकारात्मक और रचनात्मक राजनीति करें। भारतीय जनता पार्टी पूरी मजबूती और एकजुटता के साथ प्रदेश की 25 करोड़ जनता की सेवा में समर्पित है और विपक्ष के इस तरह के बयान भाजपा के संकल्प और जनसमर्थन को कमजोर नहीं कर सकते। 2027 की रणनीति पर बोले भाजपा के कार्यकर्ता 365 दिन काम करते हैं और जनता की सेवा करते हैं। वैसे भी चुनाव में अभी साल भर का समय है। चुनाव के दृष्टिकोण से रणनीति बनाई जा रही है। जल्द ही आपसे साझा भी की जाएगी। सरकार और संगठन में कोई भी मतभेद नहीं पंकज चौधरी ने कहा- सरकार और संगठन में कोई भी मतभेद नहीं है। दोनों मिलकर के जहां सरकार का काम होता है, वहां सरकार करती है, जहां संगठन का काम होता है, वहां संगठन काम करती है। संगठन काम है कि सरकार की काम को जनता तक पहुंचाने। संगठन वो काम पूरी तरह से कर रही है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जनता ने पूर्ण बहुमत देकर भारतीय जनता पार्टी की सरकार को जनसेवा के लिए चुना है। भाजपा सरकार विकास, सुशासन, कानून व्यवस्था और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ काम कर रही है। विपक्ष के पास जनहित के मुद्दे नहीं बचे हैं, इसलिए वह इस तरह के अगंभीर और राजनीतिक रूप से अपरिपक्व बयान देकर सुर्खियां बटोरने का प्रयास कर रहा है। अखिलेश ने कहा था कि 100 विधायक अपने साथ ले आए, सीएम बन जाए अखिलेश ने दोनों डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक को ऑफर दिया। कहा- दोनों में से कोई भी 100 विधायक अपने साथ ले आए और मुख्यमंत्री बन जाए। मन तो दोनों का ही है। इससे अच्छा ऑफर उन्हें कहीं नहीं मिलेगा। ऑफर सिर्फ एक हफ्ते के लिए ही है। पढ़ें पूरी खबर…
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी में अखिलेश के लिए PK की कंपनी काम करेगी:2027 विधानसभा चुनाव के लिए कैंपेन डिजाइन करेगी
    Next Article
    आगरा के ताजमहोत्सव पहुंचे पंजाबी सिंगर रैपर परमिश वर्मा:बेकाबू भीड़ के लिए पुलिस ने की बैरिकेडिंग, पिलर पर चढ़े फैंस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment