Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    खड़े ट्रक के ड्राइवर-हेल्पर को दूसरे ट्रक ने कुचला, मौत:उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, टायर चेक करते समय पीछे से मारी टक्कर

    18 hours ago

    1

    0

    उन्नाव में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर सोमवार तड़के करीब 3:30 बजे सड़क हादसे में ट्रक ड्राइवर और हेल्पर की मौत हो गयी। यह हादसा उस समय हुआ जब ड्राइवर और हेल्पर टायर की हवा जांच करने नीचे उतरे थे। पीछे से आए ट्रक ने उन दोनों को रौंद दिया। हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। टायर की हवा चेक करने के दौरान मारी टक्कर जानकारी के मुताबिक, ट्रक मक्का लेकर जा रहा था। ट्रक चालक बिजनौर निवासी रईस पुत्र मोहम्मद समीम अपने हेल्पर जैनुल के साथ ट्रक के टायर की हवा जांचने के लिए सड़क किनारे नीचे उतरे थे। इसी दौरान लखनऊ की ओर से आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर पीछे से खड़े ट्रक में जा घुसा। झपकी आने ट्रक ने खोया नियंत्रण बताया जा रहा है कि दूसरे ट्रक का चालक रहमत खान निवासी अलवर राजस्थान को चलते समय नींद की झपकी आ गई थी। जिसकी वजह से ट्रक नियंत्रण खोने के कारण उसका ट्रक सीधे खड़े वाहन से टकरा गया। हादसे के समय रईस और जैनुल ट्रक के पीछे मौजूद थे, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मोर्चरी उन्नाव भेज दिया। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी है। आरोपी चालक गिरफ्तार हादसे के बाद पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों ट्रकों को एक्सप्रेसवे से हटवाकर यातायात सामान्य कराया। टक्कर मारने वाले ट्रक और उसके चालक रहमत खान को हिरासत में ले लिया गया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BHU में 27 मई को होगी एग्जीक्यूटिव काउंसिल की बैठक:42 एजेंडों पर चर्चा करेंगे, शिक्षकों के प्रदर्शन, मूल्यांकन प्रणाली पर अहम फैसला होगा
    Next Article
    आगरा के उद्योग को मिलेगी ग्लोबल पहचान:TTZ को लेकर उठी आवाज,जूता-लेदर से फूड प्रोसेसिंग तक के उद्योगों पर हुई चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment