Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसा:हरदोई के युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौके पर मौत

    5 hours ago

    1

    0

    उन्नाव के हसनगंज थाना क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह घटना एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 290 पर हुई, जहां एक अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। मृतक की पहचान हरदोई जिले के मल्लावा थाना क्षेत्र के शाहपुर गंगा निवासी धीरेंद्र शर्मा (22) पुत्र धनी राम शर्मा के रूप में हुई है। धीरेंद्र अपनी बाइक से किसी काम से जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर हसनगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और फरार वाहन तथा चालक की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परिजनों के अनुसार, धीरेंद्र अपने परिवार में चार भाइयों और सात बहनों में सबसे छोटे थे। वह कारपेंटर का काम करते थे और अपने परिवार की आर्थिक मदद करते थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने परिजनों को आश्वासन दिया है कि अज्ञात वाहन चालक की जल्द पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:डॉग और बम स्क्वॉड पहुंची, ई-मेल में LTTE-पाकिस्तान ISI लिखा है
    Next Article
    देवरिया में हेड कांस्टेबल लाइन हाजिर:पुलिस विभाग में 15 कर्मियों का तबादला, वर्षा शर्मा को थाना कार्यालय भेजा गया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment