Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कुत्तों ने 9 घंटे में 3 मासूमों को काटा:रामपुर में सिर, कान और कमर पर काटा; मोहल्ले में दहशत

    3 hours ago

    1

    0

    रामपुर शहर के अली मस्जिद मोहल्ले में शुक्रवार को आवारा कुत्तों ने नौ घंटे के भीतर तीन मासूम बच्चों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे के बीच हुई इन घटनाओं के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। तीनों बच्चों को परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। लगातार हमलों के बाद लोगों ने नगर पालिका की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पहली घटना सुबह 8 बजे हुई, जब अथर के ढाई वर्षीय बेटे आरिश पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। कुत्ते ने उसके सिर और हाथ पर काट लिया। इसके करीब डेढ़ घंटे बाद सुबह 9:30 बजे समीर के तीन वर्षीय बेटे तैमूर पर हमला हुआ, जिससे उसके सिर और कमर पर चोटें आईं। तीसरी घटना शाम करीब 5 बजे हुई, जब इरफान के तीन वर्षीय बेटे अदनान के कान पर कुत्ते ने काट लिया। शिकायत के बाद दो कुत्ते पकड़े गए, लेकिन लोगों में अब भी डर लगातार तीन घटनाओं के बाद मोहल्लेवासियों ने नगर पालिका में शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलने पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और अभियान चलाकर दो आवारा कुत्तों को पकड़ लिया। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि हमला करने वाले कई अन्य कुत्ते अब भी खुले घूम रहे हैं, जिससे बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। स्थायी समाधान की मांग, ईओ बोले- अभियान रहेगा जारी मोहल्ले के लोगों का कहना है कि आवारा कुत्तों की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन अब तक प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने सभी आक्रामक कुत्तों को पकड़ने और स्थायी समाधान की मांग की है। नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी दुर्गेश्वर त्रिपाठी ने कहा कि क्षेत्र में अभियान जारी रहेगा। अब तक दो कुत्तों को पकड़ा जा चुका है और जल्द ही लोगों को आवारा कुत्तों की समस्या से राहत दिलाई जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गुरु रविदास जयंती पर निकली कलश यात्रा:मेरठ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने सामाजिक समरसता का दिया संदेश
    Next Article
    आगरा में 10 फीट गहरे गड्ढे में पलटा ऑटो:5 लोग पानी में गिरे, सीवर लाइन की खुदाई के दौरान नहीं थी बैरीकेडिंग; स्थानीय युवक ने बचाई जान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment