Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में 200 नन्हें कावड़ियों ने निकाली कावड़ यात्रा:भगवा वेशभूषा में सजे दिखे सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के उत्तर विजय नगर स्थित सरस्वती शिशु मंदिर में श्रावण मास के अवसर पर करीब 200 भाई-बहनों ने कावड़ यात्रा निकाली। भगवा वेशभूषा में सजे बच्चे हाथों में कावड़ लेकर “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयघोष करते हुए नगर के विभिन्न मार्गों से गुजरे। बच्चों के जयकारों से रास्ते भक्तिमय हो गए। कई स्थानों पर श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने पुष्पवर्षा कर कावड़ यात्रियों का स्वागत किया। यात्रा का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और भगवान शिव परिवार के पूजन-अर्चन के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष मनीष अग्रवाल और व्यवस्थापक किशोरी श्याम गोयल ने पूजन किया। इसके बाद बच्चों ने कावड़ लेकर यात्रा शुरू की। विद्यालय की शिशु वाटिका की ओर से आयोजित इस यात्रा का उद्देश्य बच्चों को भारतीय संस्कृति और धार्मिक परंपराओं से जोड़ना रहा। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, आयोजन के माध्यम से बच्चों में श्रद्धा, सेवा, अनुशासन, संयम और सामूहिक एकता की भावना विकसित करने का प्रयास किया गया। कावड़ यात्रा के दौरान नन्हे-मुन्ने बच्चों में खास उत्साह नजर आया। बच्चे पूरे रास्ते भगवान शिव के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। स्थानीय लोगों ने भी उनका उत्साह बढ़ाया और कई जगह पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। यात्रा में विद्यालय के प्रधानाचार्य अरविंद तिवारी, सभी आचार्य-आचार्याएं और अभिभावक भी शामिल रहे। प्रबंध समिति के पदाधिकारियों और विद्यालय परिवार ने यात्रा को सफल बनाने में सहयोग किया। विद्यालय प्रबंध समिति के अनुसार, बच्चों को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जोड़ना शिक्षा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। ऐसे आयोजनों से विद्यार्थियों में भारतीय संस्कृति के प्रति सम्मान, अनुशासन और संस्कार की भावना मजबूत होती है। विद्यालय ने यात्रा में सहयोग करने वाले अभिभावकों, श्रद्धालुओं और नगरवासियों का आभार जताया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अलीगढ़ में दलित बस्तियों में घर-घर बांटी मुफ्त चीनी:रक्षाबंधन पर सपा का ‘पीडीए संकल्प’, जरूरतमंद परिवारों की मदद की
    Next Article
    एसपी ऑफिस के सामने धरने पर बैठे बजरंग दल जिलाध्यक्ष:पुलिस से नोकझोंक के बाद समर्थकों समेत हिरासत में लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment