Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    अलीगढ़ में दलित बस्तियों में घर-घर बांटी मुफ्त चीनी:रक्षाबंधन पर सपा का ‘पीडीए संकल्प’, जरूरतमंद परिवारों की मदद की

    1 hour ago

    1

    0

    अलीगढ़ में रक्षाबंधन के मौके पर समाजवादी पार्टी महानगर इकाई ने महंगाई से परेशान जरूरतमंद परिवारों के बीच मुफ्त चीनी बांटी। पार्टी कार्यकर्ताओं ने वाल्मीकि बस्ती शीशियापाड़ा, लड़िया कोरी बस्ती और नगला तिकोना की जाटव बस्ती में घर-घर पहुंचकर महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को ‘पीडीए संकल्प’ नाम से तैयार चीनी के पैकेट वितरित किए। महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है। त्योहारों के समय जरूरी सामान महंगा होने से गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि सपा पीडीए समाज के लोगों के सुख-दुख में उनके साथ खड़ी है। इसी सोच के साथ जरूरतमंद परिवारों को त्योहार पर राहत देने के लिए अभियान चलाया गया। 30 रुपए किलो चीनी देने का दावा जिला महासचिव मनोज यादव ने कहा कि वर्ष 2027 में सपा की सरकार बनने पर महंगाई पर लगाम लगाने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता को चीनी पुराने उचित मूल्य 30 रुपए प्रति किलो की दर से उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने जिला प्रशासन से चीनी की जमाखोरी, अवैध भंडारण और कालाबाजारी की शिकायतों की जांच कराने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि कार्रवाई नहीं हुई तो पार्टी जनहित में आंदोलन करेगी। तीन बस्तियों में बांटे चीनी के पैकेट समाजवादी युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष आमिर आबिद ने बताया कि अभियान के दौरान तीनों बस्तियों में बड़ी संख्या में महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को चीनी के पैकेट दिए गए। स्थानीय महिलाओं ने पार्टी के इस अभियान की सराहना की। कार्यक्रम में अजीत गोड़, अनिल कुमार डब्बू, सनी सारस्वत, तरुण वाल्मीकि, सलामुद्दीन अब्बासी, हरीश महौर, राकेश यादव, प्रभात सविता, आरती सिंह, गौरव पुजारी, विजय सैनी, विशाल राही और रवि कुमार समेत पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी ऑफिस की छत से सिपाही कूदा:कानपुर देहात में हाथ-पैर टूटे, X पर लिखा था- अफसर सुसाइड को मजबूर कर रहे
    Next Article
    आगरा में 200 नन्हें कावड़ियों ने निकाली कावड़ यात्रा:भगवा वेशभूषा में सजे दिखे सरस्वती शिशु मंदिर के बच्चे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment