Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Shashi Tharoor नेपाल बाढ़ को 'ड्रामा' बताकर घिरे, सोशल मीडिया पर संवेदनहीनता के आरोप

    4 hours from now

    1

    0

    अंग्रेजी पर अपनी पकड़ के लिए मशहूर कांग्रेस सांसद शशि थरूर बृहस्पतिवार को उस समय असहज स्थिति में फंस गए जब नेपाल में आई विनाशाकरी बाढ़ को लेकर अपनी पोस्ट में उन्होंने इसे ‘‘पहाड़ियों में हुआ ड्रामा’’ बताया। थरूर की टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिली। कई यूजर ने इस बात को लेकर उनकी आलोचना की कि भला उनके जैसे समृद्ध शब्द-भंडार वाला व्यक्ति ऐसी आपदा के लिए ‘‘शब्दों का खराब चुनाव’’ कैसे कर सकता है।नेपाल में मौजूद थरूर ने आपदा पर चिंता जताते हुए ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘कल काठमांडू के लिए रवाना हुआ, इस बात से पूरी तरह अनजान था कि पहाड़ियों में क्या ड्रामा हुआ था और उससे इतनी भयावह तबाही हुई।’’ उन्होंने आगे कहा, ‘‘तिब्बत सीमा के पास उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में अचानक आई भीषण बाढ़ ने भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे बड़े पैमाने पर तबाही मचाई। विशेषज्ञों का अनुमान है कि ‘ग्लोबल वार्मिंग’ या तिब्बत में आए भूकंप के कारण ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिरा होगा।’’ तिरुवनंतपुरम से लोकसभा सदस्य थरूर ने कहा कि नेपाल पहुंचने पर उन्हें जनहानि के बारे में पता चला और यह भी जानकारी मिली कि करीब 2,000 या उससे अधिक लोगों के लापता होने का अनुमान है। उन्होंने कहा, ‘‘मैं भारत सरकार की ओर से तत्काल राहत सहायता देने की घोषणा का पूरा समर्थन करता हूं।नेपाल को हरसंभव सहायता की जरूरत है।’’ कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘मेरा दिल पीड़ितों और उनके प्रियजन के लिए दुखी है, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। इनमें कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए करीब 100 लोग भी हैं। लापता लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं, उम्मीद है कि उन्हें जल्द बचा लिया जाएगा।’’ हालांकि, थरूर के व्यापक संदेश के बावजूद सोशल मीडिया पर कई उपयोगकर्ताओं ने उनके द्वारा ‘‘पहाड़ियों में हुए ड्रामे से अनजान’’ जैसे शब्दों के इस्तेमाल को निशाना बनाया।एक उपयोगकर्ता ने कहा, ‘‘क्या प्रकृति का कहर एक ‘ड्रामा’ था? शब्दों के चुनाव में आप इतने असंवेदनशील कैसे हो सकते हैं? अगर आपको यह नहीं पता कि कब क्या कहना है तो शब्दकोश जानने का क्या फायदा?आपकी ‘सहानुभूति’ ही यहां ड्रामा लगती है!’’ एक अन्य उपयोगकर्ता ने लिखा, ‘‘सर, आप भारतीय अंग्रेजी के शेक्सपियर हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Supreme Court में राजनीतिक दलों के Cash Donation प्रावधान पर 31 अगस्त को होगी सुनवाई
    Next Article
    अब Mumbai के Taxi-Auto Drivers को मराठी सीखने के लिए पूरे 365 दिन, Fadnavis का फैसला

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment