Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज आंधी-बारिश का यलो अलर्ट, सुबह से बूंदाबांदी:40 किमी की रफ्तार से चल सकती है हवा, घने बादल छाए

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शुक्रवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में घने बादल छाए हैं और हल्की बूंदाबांदी हो रही है। करीब 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के कारण सुबह हल्की सर्दी महसूस हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को आंधी और गरज के साथ तेज बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार, दिनभर बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने और गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। शनिवार को भी बादल छाए रहेंगे, हालांकि बारिश के आसार नहीं हैं। 19 अक्टूबर तक मौसम में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। 34 डिग्री तक पहुंच सकता है अधिकतम तापमान मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, 17 अक्टूबर को बादल छाए रहेंगे, जबकि 18 अक्टूबर से मौसम खुलने की संभावना है। इस दौरान तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है। अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। पिछले एक सप्ताह से हवा चलने के कारण दिन और रात के तापमान में बदलाव देखने को मिल रहा है। गुरुवार दोपहर हुई बारिश के बाद भी अधिकतम तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई। पूरे मानसून सीजन में सामान्य से 1% कम बारिश आगरा में मानसून सीजन के दौरान बारिश कम रही। सितंबर में गुरुवार को हुई बारिश के बाद शुक्रवार सुबह भी बूंदाबांदी हुई। हालांकि, इससे कुल बारिश के आंकड़े पर ज्यादा असर नहीं पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 15 सितंबर के बीच सामान्य तौर पर 12.5 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। गुरुवार को 6.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। 1 जून से 30 सितंबर तक चले मानसून सीजन में आगरा में कुल 527.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई, जबकि सामान्य बारिश का आंकड़ा 530.3 मिमी है। इस तरह पूरे सीजन में सामान्य से 3.1 मिमी यानी करीब 1% कम बारिश हुई। मानसून सीजन के दौरान कुछ दिनों में तेज बारिश हुई, जबकि बाकी समय बारिश सामान्य से कम रही। इसी वजह से पूरे सीजन का आंकड़ा सामान्य के करीब पहुंच गया, लेकिन बारिश का वितरण समान नहीं रहा। गुरुवार को आगरा का अधिकतम तापमान 34.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह बुधवार के 34.9 डिग्री के मुकाबले 0.4 डिग्री कम था। वहीं, न्यूनतम तापमान बुधवार के 22.4 डिग्री से बढ़कर 22.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह सामान्य से 1.6 डिग्री अधिक रहा। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले दिनों में भी तापमान में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फैजुल्लागंज में सामुदायिक रसोई शुरू:बाढ़ पीड़ित 200 परिवारों को मिलेगा दो वक्त का भोजन,आपदा में सेवा का संकल्प
    Next Article
    प्रतापगढ़ में सड़क हादसे में इकलौते बेटे की मौत:बर्थडे पार्टी से लौट रहा था, अज्ञात स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment