Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    झांसी में खेत पर बेसुध मिले युवक की मौत:पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता था, एक महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे

    38 minutes ago

    1

    0

    झांसी से सटे माहोबा में खेत पर बेसुध मिले युवक ने दम तोड़ दिया। वह बेटे और पत्नी के साथ हरपालपुर में रहता था। तीन दिन पहले वह खेत पर गया था। जब परिजन पहुंचे तो बेसुध मिला। इस पर परिजन उसे झांसी मेडिकल कॉलेज लेकर आए। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पूरा मामला महोबा के महोबकंठ थाना क्षेत्र का है। 11 साल का एक बेटा है मृतक का नाम दीपेंद्र सिंह यादव (34) पुत्र भारत सिंह यादव था। वह महोबकंठ थाना क्षेत्र के रामनगर टपरियन गांव का रहने वाला था। परिजनों ने बताया कि दीपेंद्र खेती किसानी करता था। उसकी शादी 13 साल पहले हुई थी। उनका 11 साल का एक बेटा अभय है। दीपेंद्र अपनी पत्नी और बेटे के साथ हरपालपुर में रहता था। जहां बेटा पढ़ाई कर रहा था। दीपेंद्र गांव आता-जाता रहता था। 13 अक्टूबर को दीपेंद्र हरपालपुर से अपने खेत पर गया था। घर नहीं आने पर परिजन देखने गए तो वह खेत पर बेहोश मिला। तब परिजन आनन फानन में हरपालपुर ले गए। वहां डॉक्टरों ने दीपेंद्र को झांसी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां पर इलाज के दौरान गुरुवार को दीपेंद्र ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने बताया कि लगभग एक महीने से दीपेंद्र किसी बात को लेकर डिप्रेशन में चल रहा था झांसी पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। आगे की जांच महोबा पुलिस करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गाजियाबाद में बच्ची को डॉग ने पंजा मारा, बखेड़ा:इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में भाजपा नेत्री ने की गाली गलौज
    Next Article
    शाहजहांपुर में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटियां घायल:जलालाबाद-कांठ रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment