Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    विकास कार्यों की जांच दौरान मारपीट मामले में मुकदमा दर्ज:कुशीनगर में दो वीडियो सामने आए, पुलिस ने दोनों पक्षों पर केस दर्ज किया, जांच में जुटी

    42 minutes ago

    1

    0

    कुशीनगर के फाजिलनगर ब्लॉक के बलियवा गांव में विकास कार्यों की शिकायत की जांच के दौरान ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष के बीच मारपीट के मामले में नया मोड़ आ गया है। पहले शिकायतकर्ता पक्ष के दो भाइयों की पिटाई का वीडियो सामने आया था। अब ग्राम प्रधान संजय यादव की पिटाई का वीडियो भी वायरल हो रहा है। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार, बुधवार शाम करीब तीन बजे फाजिलनगर ब्लॉक के क्षेत्रीय बीडीओ कुछ अधिकारियों के साथ बलियवा गांव में पहले मिली शिकायत की जांच करने पहुंचे थे। इस दौरान ग्राम प्रधान और शिकायतकर्ता पक्ष के लोग भी मौके पर मौजूद थे। इसी बीच दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें शिकायतकर्ता पक्ष के दो भाइयों के साथ मारपीट होती दिखाई दी। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा घटना की जानकारी सामने आने के बाद पुलिस ने कार्रवाई शुरू की। चौराखास थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज करने की बात कही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता पक्ष की तहरीर पर कार्रवाई की गई। घटना के करीब 24 घंटे के भीतर ग्राम प्रधान संजय यादव ने भी पुलिस को तहरीर देकर अपने साथ मारपीट किए जाने का आरोप लगाया। पुलिस ने प्रधान की तहरीर के आधार पर भी मुकदमा दर्ज कर लिया। इसी बीच प्रधान की पिटाई का वीडियो भी सामने आया है। जांच के दौरान थाने को नहीं दी गई थी सूचना घटना के समय अधिकारियों के गांव पहुंचने की सूचना स्थानीय चौराखास थाने को नहीं दी गई थी। मारपीट के बाद अधिकारी मौके से चले गए। बाद में गांव के एक व्यक्ति की सूचना पर पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक स्थिति शांत हो चुकी थी। पुलिस बोली- जांच के आधार पर होगी कार्रवाई चौराखास थानाध्यक्ष महेंद्र प्रजापति ने बताया कि दोनों पक्षों से मिली तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शाहजहांपुर में ट्रक-स्कॉर्पियो की टक्कर, पूर्व मंत्री की बेटियां घायल:जलालाबाद-कांठ रोड पर हुआ हादसा, पुलिस ने कब्जे में लिया ट्रक
    Next Article
    नोएडा में चेन स्नैचरों से मुठभेड़:2 बदमाशों को लगी गोली, 2.19 लाख रुपए और चोरी की बाइक बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment