Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Aurora Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश के वक्त परिवार संग मौजूद थे Raja Krishnamoorthi

    1 hour from now

    1

    0

    भारतीय मूल के अमेरिकी सांसद राजा कृष्णमूर्ति ने बृहस्पतिवार को कहा कि जब एक किशोर ने ऑरोरा स्थित हिंदू मंदिर में बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कोशिश की तब वह और उनका परिवार मंदिर में मौजूद थे। कृष्णमूर्ति ने एक बयान में कहा, ‘‘मैं इस बात से स्तब्ध हूं कि नस्लीय सोच में विश्वास रखने वाले एक व्यक्ति ने ऑरोरा स्थित उस हिंदू मंदिर में भारतीय मूल के अमेरिकियों को निशाना बनाकर बड़े पैमाने पर गोलीबारी करने की कोशिश की, जहां मेरा परिवार पूजा करने जाता है। पिछले रविवार को जब हमले की कोशिश की गई, तब मैं और मेरा परिवार वहां मौजूद थे।’’ उन्होंने कहा कि इस तरह की हिंसा का खतरा दर्शाता है कि भारत के खिलाफ घृणा और नस्लीय सोच कितनी खतरनाक हो गई है।उन्होंने कहा, ‘‘इन धमकियों को गंभीरता से लेने के लिए हमें निर्दोष लोगों के मारे जाने का इंतजार नहीं करना चाहिए।’’ बड़े पैमाने पर गोलीबारी की कथित साजिश की जांच के बाद अधिकारियों ने पैलेटाइन निवासी 19 वर्षीय एलेक्जेंड्रोस पापोराकिस को गिरफ्तार किया है। कृष्णमूर्ति ने कहा कि इतने सारे निर्दोष लोगों की जान जोखिम में डालने वाली घृणा का मुकाबला करने के लिए लोगों को एकजुट होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर अमेरिकी को बिना किसी डर के जीने और अपने धर्म का पालन करने का अधिकार है तथा “हमें हर तरह की नफरत के खिलाफ एकजुट होकर खड़ा होना चाहिए।’’
    Click here to Read more
    Prev Article
    UNSC में भारत ने West Asia संघर्ष पर जताई गहरी चिंता
    Next Article
    US Hindu Temple में गोलीबारी की साजिश पर Vinay Mohan Kwatra बोले, नस्ली हिंसा बर्दाश्त नहीं

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment