Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में बच्ची को डॉग ने पंजा मारा, बखेड़ा:इंदिरापुरम की शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में भाजपा नेत्री ने की गाली गलौज

    39 minutes ago

    1

    0

    गाजियाबाद में इंदिरापुरम स्थित शिप्रा कृष्णा विस्टा सोसाइटी में पालतू कुत्ते को लेकर बखेड़ा हो गया। आरोप है कि सोसाइटी में रहने वाली भाजपा नेता प्रिया बिष्ट अपने बेटे के साथ अपने पालतू कुत्ते को बिना पट्टे के घुमा रही थीं। इसी दौरान कुत्ता एक महिला की ओर दौड़ा और उन पर झपट पड़ा। एक अन्य बच्ची पर भी दूसरे डॉग ने काट लिया। आरोप है कि भाजपा नेता ने वहां दूसरी महिला से गाली गलौज की, और भुगत लेने की धमकी दी। सोशल मीडिया पर वीडिया भी सामने आई है। वीडियो बनाने पर मोबाइल छीना निवेदिता तिवारी ने बताया कि महिला के जमीन पर गिरने के बाद प्रिया बिष्ट के बेटे ने उनसे बार-बार पूछा कि कुत्ते ने कहां काटा है। इसी दौरान सोसाइटी में रहने वाली अन्य महिला घायल की मदद के लिए आगे आईं और घटनाक्रम का वीडियो बनाने का प्रयास किया। इसी दौरान वीडियो बनाने के दौरान प्रिया बिष्ट के बेटे ने उनका हाथ पकड़कर झटक दिया। खुद प्रिया बिष्ट ने मोबाइल पर झपट्टा मारा। पीड़िता ने बताया कि गाली गलौज कर धमकी दी गई है। वीडियो में भाजपा नेता अपने बेटे के साथ दूसरी महिला को धमका रही हैं। जांच कर कार्रवाई की मांग निवेदिता तिवारी का कहना है कि वह इस घटना की प्रत्यक्षदर्शी हैं। उन्होंने सोसाइटी की अपार्टमेंट ओनर्स एसोसिएशन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुई है। इंदिरापुरम पुलिस का कहना है थाने में इस तरह का कोई मामला पुलिस के संज्ञान में नहीं है। वीडियो की जांच कराई जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में दोपहर बाद बदल सकता है मौसम:आसमान में आंशिक बादल, 31 डिग्री तक जाएगा तापमान
    Next Article
    झांसी में खेत पर बेसुध मिले युवक की मौत:पत्नी और बच्चे के साथ कस्बे में रहता था, एक महीने से डिप्रेशन में चल रहे थे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment