Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखीमपुर खीरी में जन्माष्टमी का पर्व:मंदिरों और सदर कोतवाली में सजीं आकर्षक कृष्ण की झांकियां

    4 hours ago

    1

    0

    लखीमपुर खीरी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व शुक्रवार को श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक मंदिरों में विशेष सजावट की गई। भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह नजर आया। लखीमपुर सदर कोतवाली को रंग-बिरंगी झालरों और आकर्षक विद्युत सजावट से सजाया गया। कोतवाली परिसर में बनाई गईं भगवान श्रीकृष्ण की मनमोहक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। झांकियों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और मोबाइल फोन से तस्वीरें व वीडियो बनाते नजर आए। जिले के विभिन्न मंदिरों में भी जन्माष्टमी को लेकर विशेष तैयारियां की गई थीं। मंदिरों को फूलों, रोशनी और रंग-बिरंगी सजावट से सजाया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। रात होते-होते मंदिरों में भजन-कीर्तन और कृष्ण के जयकारों से माहौल भक्तिमय हो गया। मध्यरात्रि में भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के साथ ही श्रद्धालुओं ने शंख और घंटियां बजाकर उत्सव मनाया। जगह-जगह प्रसाद का वितरण भी किया गया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर में पांडू नदी से 40000 लोग प्रभावित:सड़क किनारे पन्नी के तंबू में रहने को मजबूर, बोले- बच्चों को लेकर कहां जाएं, नीचे पानी है, इधर नहर
    Next Article
    आगरा में आज भारी बारिश का अलर्ट-12वीं तक स्कूल बंद:शुक्रवार शाम से रुक-रुक कर जारी है झमाझम बारिश, जलभराव

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment