Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी की बड़ी खबरें:कानपुर का जाजमऊ गंगा पुल 90 दिन के लिए बंद, रोडवेज बसों के साथ भारी वाहनों के लिए डायवर्जन लागू

    3 hours ago

    1

    0

    कानपुर के जाजमऊ गंगापुल को मरम्मत और स्पैन के बेयरिंग बदलने के लिए NHAI ने 3 महीने के लिए बंद कर दिया है। आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे से डायवर्जन लागू कर दिया गया है। अब रोडवेज बस सहित भारी वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। डायवर्जन की व्यवस्था 13 दिसंबर 2026 तक लागू रहेगी। उन्नाव के तीन प्रमुख चौराहों से डायवर्जन लागू कर दिया गया। लखनऊ, उन्नाव और रायबरेली की ओर से कानपुर आने वाली 600 से अधिक रोडवेज बसों का रास्ता बदल जाएगा। एनएचएआई के डायरेक्टर पंकज यादव ने बताया- पुराने गंगापुल की मरम्मत के लिए उन्नाव प्रशासन के साथ मिलकर गगनखेड़ा, आजाद मार्ग और त्रिभुवन खेड़ा चौराहों पर बैरिकेडिंग का काम शुरू कर दिया गया है। हाईवे पर भारी यातायात होने के कारण डायवर्जन लागू करने में अतिरिक्त समय लग रहा है। तीन दिनों तक बड़े वाहनों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा, जबकि छोटे वाहनों को आवागमन की अनुमति होगी। भारी वाहनों के लिए रूट डायवर्जन लागू उन्नाव से औरैया-इटावा जाने वाले वाहन: उन्नाव से औरैया और इटावा की ओर जाने वाला भारी वाहन यातायात गंगा एक्सप्रेस-वे से होकर आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे का प्रयोग करना होगा। इसके जरिए वाहन औरैया-इटावा की ओर जा सकेंगे। वैकल्पिक रूप से वाहन उन्नाव के बक्सर मोड़ से कानपुर और आगे औरैया-इटावा की ओर जा सकेंगे। उन्नाव से बांदा-महोबा जाने वाले वाहन: उन्नाव से बांदा और महोबा की ओर जाने वाला भारी वाहन यातायात NH-31 से लालगंज और फतेहपुर होते हुए बांदा-महोबा की ओर जाएगा। हमीरपुर, झांसी और उरई जाने का रूट: उन्नाव से हमीरपुर, झांसी और उरई की ओर जाने वाले भारी वाहन उन्नाव के बक्सर मोड़ पहुंचेंगे। यहां से NH-19 (चौड़गरा) का प्रयोग करते हुए SH-46 के रास्ते घाटमपुर जाएंगे। इसके बाद NH-34 से हमीरपुर, झांसी और उरई की ओर जा सकेंगे। उन्नाव से कानपुर आने वाले भारी वाहन: उन्नाव से कानपुर की ओर आने वाले भारी वाहनों को NH-31 से उन्नाव के बक्सर मोड़ का रास्ता अपनाना होगा। यहां से वाहन कानपुर की ओर जा सकेंगे। पढ़िए पूरी खबर आजमगढ़ में दो बाइकों की टक्कर, 2 युवकों की मौत: 4 गंभीर घायल; पहचान में जुटी पुलिस आजमगढ़ में रविवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में चार युवक गंभीर घायल हो गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस से सभी को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने दो युवकों को मृत घोषित कर दिया। दो घायलों का इलाज चल रहा है। मामला बिलरियागंज थाना क्षेत्र का है। हादसे में पल्सर और ग्लैमर बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। सड़क पर काफी दूर तक खून बिखर गया। मृतकों और घायलों की अभी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। दोनों बाइक कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है। पढ़ें पूरी खबर… मुरादाबाद में गन्ना समिति के डायरेक्टर के घर चली गोली; आधी रात को सोते समय हमलावरों ने की वारदात मुरादाबाद में गन्ना समिति के डायरेक्टर अमरजीत सिंह के घर पर अज्ञात हमलावरों ने आधी रात गोली चलाई। एक गोली उनके दरवाजे को चीरते हुए अंदर जाकर धंसी। घटना के बाद से डरे सहमे गन्ना समिति डायरेक्टर ने घटना की सूचना पुलिस को दी है। उन्होंने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। घटना मुरादाबाद के पाकबड़ा थाना क्षेत्र में लोधीपुर राजपूत गांव की है। यहां रहने वाले अमरजीत सिंह गन्ना समिति में डायरेक्टर हैं। रात में वह अपने परिवार के साथ घर में सोए थे। शनिवार आधी रात के बाद अचानक फायर की आवाज सुनकर परिवार की आंख खुली। उन्होंने छत पर जाकर देखा तो कोई नजर नहीं आया। पढ़िए पूरी खबर ईवीएम-वीवीपैट की जांच पारदर्शी होगी, लखनऊ में 14 सितंबर को 33 जिलों के अफसरों की ट्रेनिंग विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश में तैयारियां तेज हो गई हैं। चुनाव से पहले ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की फर्स्ट लेवल चेकिंग (एफएलसी) कराई जाएगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने अधिकारियों को जांच प्रक्रिया पारदर्शी और तय मानकों के अनुसार कराने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि एफएलसी के हर चरण की जानकारी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को दी जाएगी। उनकी जानकारी में पूरी प्रक्रिया कराई जाएगी, ताकि जांच को लेकर पारदर्शिता बनी रहे। 14 सितंबर को लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया प्रशिक्षण एवं प्रबंध अकादमी में प्रशिक्षण कार्यशाला होगी। इसमें 33 जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी और एफएलसी से जुड़े अधिकारी शामिल होंगे। इससे पहले गौतमबुद्ध नगर और वाराणसी में 21-21 जिलों के अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। आजमगढ़ से अलकायदा से जुड़ा संदिग्ध आतंकी गिरफ्तार, साथियों को ‘मुजाहिद’ कहता था यूपी एंटी टेररिज्म स्क्वाड (ATS) ने आजमगढ़ से 19 साल के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है। उस पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन अलकायदा इन इंडियन सब-कॉन्टिनेंट (AQIS) की विचारधारा फैलाने और सोशल मीडिया के जरिए युवाओं को जोड़ने का आरोप है। युवक ग्रुप में जुड़े लोगों को ‘मुजाहिद’ कहता था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मोहम्मद नबील पुत्र मोहम्मद दानिश निवासी चितारा महमूदपुर, थाना दीदारगंज, आजमगढ़ के रूप में हुई है। एटीएस के अधिकारियों ने बताया- नबील के मोबाइल की जांच में AQIS की विचारधारा के प्रचार-प्रसार से जुड़े वॉट्सएप ग्रुप की जानकारी मिली है। एक ग्रुप का नाम अरबी भाषा में है। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी का निधन:नोएडा में 79 साल की उम्र में आखिरी सांस ली, आज होगा अंतिम संस्कार
    Next Article
    आगरा में आज खटीक गर्जना सम्मेलन:रक्षामंत्री कार्यक्रम में शामिल होंगे, राजनाथ सिंह 3 घंटे रहेंगे; स्थानीय नेताओं से मुलाकात करेंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment