Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में आज योगी दो दिवसीय दौरे पर आएंगे:टाटा मैदान में जनसभा, लेडी लॉयल अस्पताल का शिलान्यास; 342 करोड़ की परियोजनाएं सौंपेंगे

    2 hours ago

    1

    0

    सीएम योगी शनिवार से आगरा के दो दिवसीय दौरे पर आ रहे हैं। वे 342 करोड़ रुपए की लागत वाली कुल 53 बड़ी विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। फतेहाबाद रोड स्थित टाटा मैदान में जनसभा करेंगे। शनिवार दोपहर 3:40 बजे वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। सबसे पहले वह विभागों द्वारा लगाई गई सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी देखेंगे। इसके बाद कई योजनाओं के लाभार्थियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित करेंगे। नवचयनित आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को नियुक्ति पत्र भी देंगे। जनसभा के बाद योगी शाम 4:55 बजे कमिश्नरी सभागार पहुंचेंगे, जहां वे करीब एक घंटा प्रशासनिक और विभागीय कामों की समीक्षा बैठक करेंगे। इसके अलावा शाम 6 बजे स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक करेंगे। टाटा मैदान और खंदारी स्थित आरबीएस कॉलेज परिसर में दो हेलीपैड बनाए गए हैं। शुक्रवार को दिनभर जिलाधिकारी, पुलिस कमिश्नर, मुख्य विकास अधिकारी और पुलिस प्रशासन के सभी आला अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इन प्रमुख परियोजनाओं का होगा शिलान्यास 17 परियोजनाओं का करेंगे लोकार्पण शिलान्यास के साथ ही मुख्यमंत्री 50.06 करोड़ रुपए की लागत से पूरी हो चुकी 17 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इनमें बंदियों की सहूलियत के लिए जिला कारागार में लगभग 8 करोड़ रुपए से बनी नई बैरक शामिल हैं। इसके अलावा खंदारी बापू नगर में 57 लाख से बनी सीसी सड़क, 4.86 करोड़ से पालीवाल पार्क का विकास और सौंदर्यीकरण के काम और सिकंदरा में करोड़ों रुपए की लागत से बनी आरसीसी पुलिया और डक्ट का उद्घाटन भी है। आधुनिक और उद्योगों का नया हब बनी ताजनगरी योगी सरकार द्वारा 9 सालों में कई परियोजनाएं धरातल पर उतारी गईं। इनमें शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बदलने वाला आगरा मेट्रो रेल प्रोजेक्ट और घर-घर शुद्ध पानी पहुंचाने वाली गंगाजल परियोजना सबसे प्रमुख हैं। इसके अलावा व्यवस्थित शहरी विस्तार के लिए 5,142 करोड़ रुपए की लागत वाली 'ग्रेटर आगरा' (10 हाई-टेक टाउनशिप) और 'अटलपुरम' जैसी आवासीय योजनाओं की शुरुआत की गई है। बेहतर ग्लोबल कनेक्टिविटी के लिए आगरा सिविल एन्क्लेव (एयरपोर्ट) के नए टर्मिनल का निर्माण, छत्रपति शिवाजी महाराज म्यूजियम, ओडीओसी योजना से पेठा, गजक, आगरा का पराठा से आगरा के व्यंजनों और एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) के तहत लेदर और हैंडीक्राफ्ट उद्योग को नई संजीवनी दी गई है। इसके साथ ही एसएन मेडिकल कॉलेज के आधुनिकीकरण और सीएम ग्रिड रोड जैसी सुविधाओं ने आगरा को पश्चिमी यूपी का एक प्रमुख आर्थिक और इंफ्रास्ट्रक्चर सेंटर बना दिया है। रविवार को 'कैशलेस योजना' का उद्घाटन करेंगे शनिवार की रात सर्किट हाउस में योगी रुकेंगे। इसके बाद रविवार को सुबह 10:30 से 11:30 बजे तक डॉ. आंबेडकर विवि के खंदारी स्थित शिवाजी मंडपम सभागार में आयोजित कार्यक्रम में 'कैशलेस योजना' का उद्घाटन करेंगे। सुबह 11:30 बजे से डॉ. आंबेडकर विवि के खंदारी कैंपस से केंद्रीय हिन्दी संस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। यहां बने हेलीपैड से हेलिकॉप्टर द्वारा मैनपुरी के लिए रवाना होंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मौत को मात देकर स्कूल पहुंच रहे बच्चे, VIDEO:शामली में बस की छत पर, खिड़कियों से लटककर सफर करने को मजबूर
    Next Article
    रिटायर्ड टीचर से 43 लाख का साइबर फ्रॉड:3 साल तक बुजुर्ग को ठगते रहे, फिक्स डिपॉजिट तुड़वाने पहुंचे तो मैनेजर को हुआ शक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment