Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रिटायर्ड टीचर से 43 लाख का साइबर फ्रॉड:3 साल तक बुजुर्ग को ठगते रहे, फिक्स डिपॉजिट तुड़वाने पहुंचे तो मैनेजर को हुआ शक

    2 hours ago

    1

    0

    गुजैनी में साइबर ठगों ने तीन साल तक रिटायर्ड टीचर को अपने चंगुल में फंसाकर 43 लाख रुपये हड़पे। ठग उन्हें बीमा पालिसी लेने और समय पूरा होने पर रकम खाते में ट्रांसफर कराने का झांसा देकर शिकार बनाते रहे। और रुपयों की मांग पर एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंचे तो मैनेजर को शंका हुई, जिसके बाद ठगी होने का अहसास हुआ। 2024 में एक अंजान नंबर से आया था कॉल अंबेडकर नगर निवासी प्रेमदत्त शर्मा गुमटी स्थित जीएन इंटर कालेज से टीचर के पद से रिटायर हैं। परिवार में पत्नी संतोष और दो बेटे सर्वेश व विवेक हैं। बड़ा बेटा सर्वेश लखनऊ में सरकारी अस्पताल में फार्मेसिस्ट के पद पर हैं, जबकि छोटा बेटा विवेक नोएडा में एक मल्टीनेशल कंपनी में इंजीनियर है। प्रेमदत्त पत्नी के साथ यहां रहते हैं। प्रेमदत्त ने बताया कि उन्होंने पीएनबी मेटलाइफ से एक पालिसी ले रखी थी, जो वर्ष 2026 में पूरी होनी थी। वर्ष 2024 में उनके पास एक अंजान नंबर से काल आया। कालर ने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया और कहा कि उन्हें नुकसान से बचने के लिए एजेंट कोड बदलना होगा। तरीका पूछने पर बताया कि 36 हजार रुपये की एक और पालिसी लेते ही कोड बदल जाएगा। इससे उन्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा, जिससे लालच में आकर उन्होंने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। तीन महीने बाद युवती ने 1.65 लाख जमा कराए इतना ही नहीं आनलाइन उन्हें पालिसी के दस्तावेज भी भेज दिए गए। करीब तीन महीने बाद एक युवती ने काल की। उसने भी खुद कंपनी प्रतिनिधि बताते हुए कहा कि उनकी पालिसी नंबर पर बोनस कार्ड निकला है। अगर, वह दो लाख 75 हजार रुपये जमा करा देंगे तो उनकी पालिसी पूरी होने पर उन्हें 69 लाख रुपये मिलेंगे। उन्होंने सिर्फ एक लाख 65 हजार रुपये खाते में होने की बात कही तो उसने कहा कि बाकी की रकम वह जमा कर देगी, लेकिन किसी को कुछ नहीं पता चले। इसके बाद वह रकम भी बताए गए खाते में ट्रांसफर कर दी। करीब 8 महीने बाद फिर उसी युवती ने उन्हें काल की और कहा कि आपकी पालिसी में उसने रकम जमा की थी, इससे उसकी नौकरी खतरे में पड़ गई है। किसी ने उनके बीच की बातचीत को रिकार्ड करके मैनेजर को भेज दिया है। इससे आपकी पालिसी खत्म हो जाएगी और आपकी रकम डूब जाएगी। इसके बाद फोन मैनेजर ने ले लिया और कहा कि आपने गलती की है। बुजुर्ग है, इसलिए डेढ़ लाख रुपये और जमा करने पड़ेंगे। ठगों ने मई 2026 में भेजा नोटिस इसके बाद ही आपको पालिसी की रकम मिल पाएगी। इस पर डर करके उन्होंने बताए गए खाते में रकम ट्रांसफर कर दी। कुछ दिन बाद उसी मैनेजर ने फोन करके बताया कि आपकी पालिसी का मामला बीमा विनियामक में चला गया है, जिसका फैसला आने के बाद ही यह तय होगा कि आपको आपकी रकम मिलेगी या नहीं। बकायदा मई 2026 में नोटिस भेजा गया, जिससे वह घबरा गए और फिर उसने कहने पर 18 जून तक आरोपी टीडीएस जमा करने का झांसा देकर कुल 43.15 लाख रुपये ऐंठ लिए। इसके बाद भी और रुपयों की मांग की तो वह एफडी तुड़वाने के लिए बैंक पहुंचे, जहां मैनेजर के कारण पूछने पर सब कुछ सच बता दिया, इससे ठगों के चंगुल में फंसे होने का पता चला। गुजैनी थानाप्रभारी राजन शर्मा ने बताया कि काफी समय से ठग रिटायर्ड टीचर को फंसाकर रुपये ऐंठते रहे हैं। मोबाइल नंबरों के आधार पर आरोपियों की तलाश करने का प्रयास किया जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में आज योगी दो दिवसीय दौरे पर आएंगे:टाटा मैदान में जनसभा, लेडी लॉयल अस्पताल का शिलान्यास; 342 करोड़ की परियोजनाएं सौंपेंगे
    Next Article
    समधी मिलाई नहीं देने पर बेटी को किया प्रताड़ित:सहारनपुर में लड़की पक्ष का आरोप- विदाई के समय मांगे पांच लाख और बुलेट, दो लाख लेकर हुई विदाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment