Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में अज्ञात वाहन ने तीन बाइक सवारों को रौंदा:एक की मौत, दो गंभीर घायल; हरियाणा से होली पर लौट रहे थे घर

    9 hours ago

    1

    0

    आगरा के पिनाहट में होली के त्योहार पर घर लौट रहे तीन युवकों की मोटरसाइकिल को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना सोमवार रात करीब 12 बजे की है। नगला भरी निवासी विष्णु पुत्र ओमकार, अर्जुन उर्फ भोला पुत्र यदवीर और गुड्डू पुत्र रामवीर हरियाणा में नौकरी करते हैं। वे तीनों अपनी मोटरसाइकिल से अपने पैतृक गांव नगला भरी, थाना बसई अरेला लौट रहे थे। पुलिस के अनुसार मेवाराम इंटर कॉलेज के पास उनकी बाइक को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि विष्णु की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। अर्जुन उर्फ भोला और गुड्डू गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल सीएचसी पिनाहट में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। अन्य दोनों घायलों का इलाज जारी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रग्रहण का असर; बदल गया गंगा आरती का समय:35 साल में छठी बार ग्रहण ने बदला समय, विश्वनाथ धाम के भी बंद रहेंगे कपाट
    Next Article
    चित्रकूट में सड़क हादसा, बाइक सवार की मौत:बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पास चार पहिया वाहन ने मारी टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment