Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में बादल छाये, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी:दोपहर बाद अचानक बदला मौसम, तेज धूप से मिली राहत

    12 hours ago

    1

    0

    आगरा में दोपहर बाद अचानक मौसम बदल गया। बादल छाने के साथ ही तेज हवाएं चलनी लगीं। बूंदाबांदी होने लगी। इससे तेज धूप से राहत मिली है। शाम तक तापमान में भी गिरावट आ सकती है। इसके साथ ही हवाओं ने एक बार फिर तापमान लुढ़का दिया है लेकिन ठंड नहीं है। बुधवार सुबह का तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहा। जबकि सोमवार की अपेक्षा मंगलवार को अधिकतम तापमान में 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई। मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार रात से ही हवा चल रही है। इससे मौसम सुहाना हो गया है। ठंड का असर नहीं है। देखें 10 सालों में 17 फरवरी को तापमान की स्थिति… बुधवार को मौसम की स्थिति बुधवार सुबह से मौसम साफ रहा। हल्की हवा चल रही है लेकिन ठंड नहीं है। सुबह का तापमान लगभग 13 डिग्री सेल्सियस रहा। फरवरी में अब तक सबसे गर्म दिन 16 फरवरी ही रहा है। अधिकतम तापमान 32.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। जोकि अब तक का सबसे अधिक तापमान है। वहीं, न्यूनतम तापमान में उतार-चढ़ाव जारी है। सुबह-शाम गुलाबी सर्दी का अहसास रह गया है। अधिकांश लोगों ने अपनी जैकेट और स्वेटर फिर से अलमारी में रखना शुरू कर दिए हैं। देखें पिछले दिनों तापमान की स्थिति… पूर्वानुमान मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिनभर हवा चलेगी। इस बीच एक या दो बार बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में हल्की गिरावट आ सकती है लेकिन इसके बाद 21 फरवरी से एक बार फिर से तापमान बढ़ेगा। आने वाले दिनों में धूप में बैठना मुश्किल होगा। ये रह सकती है तापमान की स्थिति…
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची में फर्जीवाड़ा! मुर्की गांव में 146 नाम कटे:वोटर आईडी का दुरुपयोग, स्थायी रूप से नाम कटने का आरोप
    Next Article
    गोंडा में बोर्ड परीक्षा में मुन्ना भाई गिरफ्तार:1500 रुपए लेकर मनीष कुमार की जगह पर सुधीर कुमार दे रहा था पेपर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment