Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में छाए बादल, 19 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम:3 दिन तक बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत

    1 day ago

    1

    0

    आगरा में गुरुवार सुबह से आसमान पर बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग के मुताबिक दिन में कुछ समय के लिए धूप निकल सकती है। हालांकि 19 जुलाई से मौसम फिर करवट लेगा और तेज हवाओं के साथ बारिश का दौर शुरू होने की संभावना है। विभाग ने 21 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का पूर्वानुमान जताया है। बुधवार को हुई झमाझम बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से कुछ राहत जरूर मिली, लेकिन उससे पहले लगातार चार दिन तक बारिश नहीं होने से लोग गर्मी और उमस से बेहाल रहे। इस सीजन में अब तक आगरा में सामान्य से 29 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बुधवार को बारिश होने से उमस से मिली राहत बुधवार सुबह शहर में अच्छी बारिश हुई, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे पहले 11 से 14 जुलाई तक न बारिश हुई थी और न ही बूंदाबांदी, जिसके चलते दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया था। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस रहा था। 19 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून आगरा में 7 से 10 जुलाई के बीच अच्छी बारिश हुई थी, लेकिन इसके बाद 11 से 14 जुलाई तक बारिश थम गई। एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच जिले में 181.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 29 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में मौसम साफ हो सकता है।19 जुलाई से मौसम में फिर बदलाव होगा। तेज हवाओं के साथ दिन में एक या दो बार बारिश होने की संभावना है। 21 जुलाई तक रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रयागराज के SRN हॉस्पिटल से डॉक्टर का आईपैड चोरी:OT में थीं, लौटीं तो ड्यूटी रूम से गायब मिला; CCTV खंगाल रही पुलिस
    Next Article
    डबल डेकर बस खाई में गिरी, 6 यात्री घायल:आगरा के थाना फतेहाबाद में हुआ हादसा, फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment