Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    डबल डेकर बस खाई में गिरी, 6 यात्री घायल:आगरा के थाना फतेहाबाद में हुआ हादसा, फंसे यात्रियों को सुरक्षित निकाला गया बाहर

    22 hours ago

    1

    0

    आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर गुरुवार तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। फतेहाबाद थाना क्षेत्र में लखनऊ से दिल्ली जा रही एक डबल डेकर बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर तोड़ते हुए करीब 15 से 20 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में छह यात्री घायल हो गए, जबकि बस में सवार अन्य सभी यात्री सुरक्षित बच गए। हादसा सुबह करीब चार बजे हुआ। बस में लगभग 60 यात्री सवार थे। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण बस पहले आगे चल रहे एक अज्ञात वाहन से टकराई और फिर नियंत्रण खोकर खाई में उतर गई। राहत की बात यह रही कि बस पलटी नहीं, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला गया घटना की सूचना मिलते ही फतेहाबाद पुलिस और यूपीडा की टीम मौके पर पहुंची और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। बस में फंसे यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) फतेहाबाद में भर्ती कराया गया। वहीं, अन्य यात्रियों के लिए वैकल्पिक बस की व्यवस्था कर उन्हें टोल प्लाजा-21 के माध्यम से उनके गंतव्य के लिए रवाना किया गया।यों 6 यात्री गंभीर घायल हो गए हादसे में घायल यात्रियों में रायबरेली के बछरावां निवासी अंकित यादव, एटा के पिलुआ निवासी हर्ष भारद्वाज, गोंडा निवासी आयुष मिश्रा तथा दिल्ली निवासी खालिद और सिद्धार्थ सहित छह लोग शामिल हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। फतेहाबाद थाना प्रभारी विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया और सुरक्षित यात्रियों को टोल प्लाजा-21 तक पहुंचाने की व्यवस्था की। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में छाए बादल, 19 जुलाई से फिर बदलेगा मौसम:3 दिन तक बारिश की संभावना, उमस से मिलेगी राहत
    Next Article
    युवक के हाथ काटने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार:महोबा में 24 घंटे के अंदर दबोचे गए, वारदात में इस्तेमाल कुल्हाड़ी बरामद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment