Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में एकता थाने से ट्रक चोरी:ओवरलोडिंग में किया था सीज, 630 किमी दूर सिद्धार्थ नगर से बरामद; आरोपी को छोड़ा

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में एकता थाने से ट्रक चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरी क बाद पुलिस कई दिनों तक ट्रक को तलाशती रही। लखनऊ एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा के फुटेज में ट्रक दिखने के बाद पीछा कर उसे 629 किमी दूर सिद्धार्थ नगर में बरामद कर लिया गया। पुलिस ने ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ लिया। मगर, एकता आने में ऐसा सौदा हुआ कि दोनों को चाय नाश्ता कराकर छोड़ दिया गया। पुलिस ने थाने से चोरी के मामले में भी मुकदमा दर्ज नहीं किया। इधर, ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमा कर ट्रक रिलीज करा लिया। राजस्थान में अलवर के रहने वाले कालूराम अपना टूक लेकर दो अगस्त का आगरा आए थे। एकता पुलिस चौकी क्षेत्र में यात्री कर अधिकारी वीके आनंद ने ओवर लोडिंग पर ट्रक को सीज कर दिया। उस पर 69,500 रुपये जुर्माना भी कर दिया। ट्रक की चाबी थाना एकता में जमा करा दी। पांच अगस्त की देर रात ट्रक धाने से चोरी हो गया। इसकी बरामदगी के लिए पुलिस टीम लगाई गई। लखनऊ एक्सप्रेसवे के साथ ही अन्य टोल प्लाजा के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पुलिस को सुराग मिल गया। इसके बाद पुलिस की टीम ट्रक के पीछे लग गई। सिद्धार्थ नगर पुलिस के सहयोग से ट्रक को वहां पहुंचते ही कब्जे में ले लिया गया। ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पकड़ लिया गया। इसके बाद आगरा पुलिस दोनों को ट्रक के साथ लेकर एकता पुलिस चौको आ गई। मगर, ट्रक चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किय गया। ट्रक मालिक और उसके बेटे को भी पुलिस ने एकता धाने से छोड़ दिया और ट्रक को खड़ा करा दिया। ट्रक मालिक ने पूछताछ में बताया था कि उसका लड़‌का दूसरी चाभी लगाकर ट्रक को धाने से ले गया था। इसके बाद भी पुलिस ने उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं किया। एक सप्ताह पहले ट्रक मालिक ने आरटीओ कार्यालय में जुर्माना जमा करके ट्रक को रिलीज करा लिया। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। अब जांच कराई जाएगी। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में मंदाकिनी का रौद्र रूप:रामघाट की 400 दुकानें डूबीं, सड़कों पर चलीं नावें; यूपी-एमपी का संपर्क टूटा
    Next Article
    कानपुर में ट्रक ने बाइक सवार को कुचला:मामा की मौत, भांजे की हालत गंभीर; कपड़े खरीदकर लौट रहे थे दोनों

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment