Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में होली पर बनी सोने-चांदी की गुजिया:हर्बल कलर्स और गुलाल सिलेंडर की डिमांड, इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी लुभा रही

    5 hours ago

    1

    0

    होली से पहले शहर के बाजार रंगों और मिठाइयों से सज गए हैं। इस बार पारंपरिक ‘होरा’ यानी हरे चने के लड्डू खास आकर्षण बने हुए हैं, वहीं रंग-गुलाल, पिचकारी और हर्बल कलर्स की दुकानों पर भी भीड़ बढ़ रही है। त्योहार को लेकर बाजारों में खरीदारी का उत्साह साफ नजर आ रहा है। होरा के लड्डू बने खास आकर्षण ब्रज की परंपरा को जीवित रखते हुए इस बार बाजार में ‘होरा’ यानी हरे चने के लड्डू तैयार किए गए हैं। लोगों में इन पारंपरिक लड्डुओं को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। दुकानदारों का कहना है कि त्योहार पर परंपरा निभाने के लिए लोग इन लड्डुओं को खरीदना पसंद कर रहे हैं। मिठाइयों में गुजिया की वैरायटी, सोने-चांदी की भी मांग होली की मिठास बढ़ाने के लिए बाजार में कई तरह की गुजिया उपलब्ध हैं। चॉकलेट, चाशनी, पिस्ता और काजू गुजिया के साथ इस बार सोने और चांदी की गुजिया भी लोगों को आकर्षित कर रही हैं। ब्रिज रसायनम के मालिक उमेश के अनुसार सोने की गुजिया 1000 रुपए प्रति पीस और चांदी की गुजिया 1400 रुपए प्रति किलो बिक रही है। वहीं ड्राई फ्रूट और सूखी गुजिया की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। इसके साथ ही बृज रसायनम ने अपने ग्राहकों के लिए खास होली पैक भी तैयार किया है। इस पैक में अलग-अलग प्रकार की गुजिया, रंग-बिरंगे कलर्स, पिचकारी, ड्राई फ्रूट्स और नमकीन को आकर्षक पैकेजिंग के साथ शामिल किया गया है। ग्राहकों को एक ही पैक में होली की सारी जरूरत की चीजें उपलब्ध कराने के उद्देश्य से यह विशेष किट तैयार की गई है, जिसे लोग उपहार के रूप में भी खरीद रहे हैं। रंग-गुलाल और पिचकारी से सजे बाजार शहर के बाजारों में गुलाल, पिचकारी और रंगों की स्टॉल्स से रौनक बढ़ गई है। बच्चों के लिए अलग-अलग डिजाइन की पिचकारियां और गुलाल के बड़े सिलेंडर खास आकर्षण बने हुए हैं। सड़कों के किनारे लगी दुकानों पर लोगों की भीड़ उमड़ रही है। हर्बल रंगों की बढ़ी डिमांड 17 साल से स्टॉल लगा रहे एक दुकानदार ने बताया कि इस बार इलेक्ट्रॉनिक गुलाल गन बाजार में नहीं आई है, लेकिन हर्बल रंगों की मांग हर साल की तरह सबसे ज्यादा है। 5 किलो के गुलाल सिलेंडर और हर्बल कलर्स की बिक्री तेजी से हो रही है, जिन्हें लोग सुरक्षित विकल्प मानकर खरीद रहे हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    'शक्तिस्वरूपा उत्सव' में श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान:लखनऊ में नव अंशिका फाउंडेशन ने दिया 'श्रमदेवी शक्ति सम्मान'
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप- साउथ अफ्रीका ने 5वां विकेट गंवाया:मिलर के बाद ब्रेविस आउट, रजा को तीसरा विकेट; जिम्बाब्वे ने 154 रन का टारगेट दिया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment