Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    'शक्तिस्वरूपा उत्सव' में श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान:लखनऊ में नव अंशिका फाउंडेशन ने दिया 'श्रमदेवी शक्ति सम्मान'

    3 hours ago

    1

    0

    महिला माह की शुरुआत इस बार 'द ग्रेट शक्तिस्वरूपा उत्सव' के साथ हुई। नव अंशिका फाउंडेशन ने गोमती नगर स्थित रेल विहार कॉलोनी में घरों में काम करने वाली श्रमजीवी महिलाओं को सम्मानित किया। 'नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान' समारोह में सेविकाओं को सम्मान मिला। कार्यक्रम की शुरुआत महिलाओं द्वारा सामूहिक केक काटकर की गई। अनीता, सीमा, माया, नेहा, रेखा, रंजीता, पूनम, वर्षा सहित कई महिलाओं ने एक साथ केक काटा। उन्हें फूलों की माला पहनाई गई और नई साड़ियां व किचन आइटम भेंट किए गए। सम्मान पाकर कई महिलाओं की आंखें नम हो गईं। बाहर से लखनऊ आकर काम करना पड़ता है इस अवसर पर अनीता ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि रोजी-रोटी के लिए बाहर से लखनऊ आकर काम करना पड़ता है। उन्होंने महसूस किया कि आज वे एक छोटे परिवार से निकलकर एक बड़े परिवार का हिस्सा बन गई हैं। सम्मान समारोह के बाद महिलाओं ने भजन-गीत गाए और डीजे की धुन पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में संस्था की उपाध्यक्ष नीरा लोहानी और अंतरराष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी मंजू बिष्ट सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने महिलाओं के योगदान को समाज की असली ताकत बताया। 8 मार्च को 'नारी एक रूप अनेक' थीम पर स्लोगन संस्था की अध्यक्षा नीशू त्यागी ने बताया कि महिला माह के तहत मार्च के हर रविवार को कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। दूसरे रविवार, 8 मार्च को 'नारी एक रूप अनेक' थीम पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता होगी। इन प्रतियोगिताओं के नतीजे 29 मार्च को गोमती नगर, विकल्प खंड स्थित गोमतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में घोषित किए जाएंगे।महिला माह की इस पहली कड़ी ने यह संदेश दिया कि समाज की असली शक्ति वे महिलाएं हैं, जो अपने श्रम से घर-परिवार और शहर को संवारती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में कुल्हाड़ी-लाठी से हमला:हथियार बरामद, मुबारकपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे
    Next Article
    आगरा में होली पर बनी सोने-चांदी की गुजिया:हर्बल कलर्स और गुलाल सिलेंडर की डिमांड, इलेक्ट्रॉनिक पिचकारी लुभा रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment