Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कल एक लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी:हाईवे किनारे पाइप लाइन डैमेज, टैंकरों से होगी जलापूर्ति

    16 hours ago

    1

    0

    आगरा में मंगलवार सुबह करीब एक लाख लोगों को पानी की किल्लत का सामना करना पड़ेगा। हाईवे किनारे 16 इंच की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त होने के कारण सिकंदरा और कैलाशपुरी जलाशयों से होने वाली पेयजल आपूर्ति बाधित रहेगी। जलकल विभाग ने लोगों से पहले से पानी का भंडारण करने की अपील की है। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद शाम तक आपूर्ति सामान्य होने की उम्मीद है। जानकारी के अनुसार, दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (DVVNL) की ओर से सोमवार को शांति वेद हॉस्पिटल के सामने बाईपास रोड पर कार्य कराया जा रहा था। इसी दौरान जलकल विभाग की 16 इंच की मुख्य पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई। इस पाइपलाइन से शहर के हजारों घरों में पेयजल की आपूर्ति होती है। मंगलवार दोपहर तक चलेगा मरम्मत कार्य घटना की जानकारी मिलते ही जलकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पाइपलाइन की मरम्मत शुरू कर दी। विभाग के अनुसार मरम्मत कार्य मंगलवार दोपहर बाद तक चलेगा। इसके चलते सिकंदरा और कैलाशपुरी जलाशयों से जुड़े क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद रहेगी। इन इलाकों में नहीं आएगा पानी पानी की आपूर्ति बाधित रहने वाले प्रमुख क्षेत्रों में ककरैठा, महर्षिपुरम, हलवाई की बगीची, मदिया कटरा, जगदीशपुरा, नगला पत्थर घोड़ा, कैलाशपुरी, सिकंदरा, बजरंग नगर समेत आसपास के इलाके शामिल हैं। जरूरत पड़ने पर मंगवा सकेंगे टैंकर जलकल विभाग ने लोगों से पर्याप्त मात्रा में पानी का भंडारण करने की अपील की है। विभाग ने बताया कि आवश्यकता पड़ने पर टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति की व्यवस्था की गई है। इसके लिए लोग जलकल विभाग के कंट्रोल रूम नंबर 8192095401 या टोल फ्री नंबर 18002702722 पर संपर्क कर सकते हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दतिया-बांका में जीत पर अयोध्या में कांग्रेस का जश्न:कार्यकर्ताओं ने बांटी मिठाई, बोले- जनता बदलाव चाहती है
    Next Article
    कानपुर में सीएसजेएमयू में 3 दिवसीय कार्यशाला शुरू:छात्रों को शहरी शासन और नागरिक सहभागिता का मिलेगा प्रशिक्षण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment