Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर में सीएसजेएमयू में 3 दिवसीय कार्यशाला शुरू:छात्रों को शहरी शासन और नागरिक सहभागिता का मिलेगा प्रशिक्षण

    15 hours ago

    1

    0

    कानपुर के छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय (सीएसजेएमयू) में सोमवार से 'अर्बन गवर्नेंस प्रोग्राम' पर तीन दिवसीय क्षमता निर्माण कार्यशाला शुरू हुई। समाज कार्य विभाग ने प्रजा फाउंडेशन के सहयोग से आयोजित इस कार्यशाला में छात्रों को शहरी शासन, स्थानीय निकायों की कार्यप्रणाली और नागरिक सहभागिता से जुड़ी व्यावहारिक जानकारी दी जाएगी। यह कार्यशाला 3 से 5 अगस्त तक चलेगी। इसमें विद्यार्थियों को डेटा आधारित प्रशासन, सार्वजनिक नीति, सूचना का अधिकार और शहरी विकास जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, ताकि वे भविष्य में सामाजिक कार्य और विकास के क्षेत्र में बेहतर भूमिका निभा सकें। डिग्री के साथ कौशल भी जरूरी कार्यशाला का उद्घाटन करते हुए संकाय के अधिष्ठाता प्रो. संदीप सिंह ने कहा कि आज के समय में युवाओं की पहचान सिर्फ डिग्री से नहीं, बल्कि उनके कौशल, व्यावहारिक अनुभव और नेतृत्व क्षमता से होती है। उन्होंने विद्यार्थियों से इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने और सवाल पूछकर सीखने की अपील की। उन्होंने कहा कि सामाजिक कार्य शिक्षा का उद्देश्य केवल समस्याओं का अध्ययन करना नहीं, बल्कि समाज के साथ मिलकर उनके समाधान की दिशा में काम करना भी है। ऐसे प्रशिक्षण विद्यार्थियों की रोजगार क्षमता बढ़ाने के साथ शासन व्यवस्था और सामाजिक उत्तरदायित्व को समझने में भी मदद करते हैं। नई शिक्षा नीति के अनुरूप पहल स्कूल ऑफ आर्ट्स, ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेज के निदेशक डॉ. अमित मिश्रा ने कहा कि नई शिक्षा नीति के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों की जिम्मेदारी विद्यार्थियों को वास्तविक जीवन की चुनौतियों के लिए तैयार करना भी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी प्रजा फाउंडेशन के सहयोग से ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। फील्ड विजिट के जरिए मिलेगा व्यावहारिक अनुभव समाज कार्य विभाग के समन्वयक डॉ. सत्येंद्र सिंह चौहान ने बताया कि कार्यशाला में छात्रों को शहरी प्रशासन, सार्वजनिक नीति, नागरिक सहभागिता, सूचना का अधिकार, स्थानीय निकायों की संरचना और डेटा आधारित निर्णय प्रक्रिया की जानकारी दी जाएगी। उन्होंने बताया कि फील्ड विजिट और समूह गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को प्रशासनिक व्यवस्था को करीब से समझने का अवसर मिलेगा। आगामी सत्रों में अर्बन प्लानिंग, सहभागी शासन, डेटा एनालिटिक्स, नागरिक उत्तरदायित्व और शहरी विकास जैसे विषयों पर भी व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में कल एक लाख लोगों को नहीं मिलेगा पानी:हाईवे किनारे पाइप लाइन डैमेज, टैंकरों से होगी जलापूर्ति
    Next Article
    पालतू कुत्ते ने कोबरा से लड़कर बचाई परिवार की जान:बलिया में जहरीले सांप से 1 घंटे लड़ता रहा, मारने के बाद खुद जान गवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment