Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में कारोबार और रोजगार बढ़ाने का ढांचा तैयार:1084 एकड़ में स्थापित किया जा रहा औद्योगिक हब, डीएम ने किया निरीक्षण

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा के औद्योगिक विकास को रफ्तार देने के लिए 1084 एकड़ में इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर विकसित किया जा रहा है। इनर रिंग रोड के किनारे बन रहे क्लस्टर का काम तेज किया जा रहा है। परियोजना पूरी होने के बाद नए निवेश आने और स्थानीय कारोबार के विस्तार की उम्मीद है। इससे रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शनिवार को डीएम मनीष बंसल ने निर्माणाधीन परियोजना का निरीक्षण किया। ले-आउट प्लान देखा और निर्माण कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को तय समय में काम पूरा करने और गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। क्लस्टर के विकास और बुनियादी ढांचे के लिए शासन से 96.88 करोड़ रुपए की वित्तीय स्वीकृति मिली है। इस राशि से सर्विस लेन को फोरलेन करने, एप्रोच रोड, सड़क निर्माण और सौंदर्यीकरण समेत अन्य काम कराए जा रहे हैं। पार्क, ग्रीन बेल्ट और प्लग एंड प्ले सुविधाएं होंगी इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर में औद्योगिक इकाइयों के लिए अलग-अलग आकार के प्लॉट उपलब्ध होंगे। इसके साथ ही पार्क, ग्रीन बेल्ट, पार्किंग, वेयरहाउस, लॉजिस्टिक सुविधाएं, मशीनरी व इक्विपमेंट, स्वास्थ्य सुविधाएं, ड्रेनेज और आधुनिक बुनियादी ढांचा विकसित किया जाएगा। यहां उद्योगों को प्लग एंड प्ले सुविधाएं भी उपलब्ध कराने की योजना है। निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा ईस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर और दिल्ली-एनसीआर के नजदीक होने के कारण यह परियोजना रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मानी जा रही है। क्लस्टर के विकसित होने से आगरा में नए निवेश आने, स्थानीय कारोबार को बढ़ावा मिलने और रोजगार के अवसर बढ़ने की उम्मीद है। स्थानीय कारोबारियों को भी अलग-अलग आकार के औद्योगिक प्लॉट मिलने से कारोबार विस्तार का अवसर मिलेगा। यह मेगा प्रोजेक्ट केंद्र के नेशनल इंडस्ट्रियल कॉरिडोर डेवलपमेंट एंड इम्प्लीमेंटेशन ट्रस्ट और यूपीसीडा की ओर से विकसित किया जाएगा। समय से और गुणवत्ता के साथ पूरा हो काम निरीक्षण के दौरान डीएम मनीष बंसल ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रस्तावित सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरे किए जाएं। उन्होंने निर्माण में गुणवत्ता से किसी भी स्तर पर समझौता न करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता जीके वार्ष्णेय, उपायुक्त उद्योग शैलेन्द्र कुमार सिंह तथा यूपीसीडा के अधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर में चिपचिपाहट वाली गर्मी से परेशान लोग:आज कुछ जगह छाए रहे बादल, कहीं निकली तेज धूप
    Next Article
    बागपत में 10 साल पुराने डीजल वाहनों पर कार्रवाई:15 साल पुराने पेट्रोल वाहन भी जब्त, एआरटीओ का अभियान जारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment