Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई:हड्डियां यमुना में फेंकीं, लापता होने की झूठी कहानी रची; 4 साल पहले हुई थी शादी

    20 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक युवक ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद लाश को घर के पीछे बने टिनशेड में जला दिया। सबूत मिटाने के लिए पति ने हड्डियां आगरा ले जाकर यमुना में फेंक दीं। इतना ही नहीं, वारदात पर पर्दा डालने के लिए मंगलवार रात पति ने थाने पहुंचकर पत्नी की गुमशुदगी की शिकायत भी दे दी। लेकिन, मायकेवालों की शिकायत और पुलिस की जांच के बाद मामले की परतें खुलती चली गईं। पुलिस ने बुधवार शाम 7 बजे तो पति को हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की, तो उसने हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर यमुना किनारे से हड्डियां और पत्नी का मोबाइल बरामद किया गया है। मामला अछनेरा थाना क्षेत्र का है। अब जानिए पूरा मामला कुकथला में रहने वाले लोकेंद्र (32) पुलिस चौकी से 200 मीटर दूर रहता है। उसकी शादी साल-2022 में अकबरा की रहने वाली चांदनी (30) से हुई थी। दोनों की 2 साल की बेटी है। मंगलवार शाम लोकेंद्र ने पत्नी की हत्या कर दी। फिर लाश घर के पीछे बाड़े में जला दिया। इसके बाद पति ने चालाकी दिखाई। अपना मोबाइल बंद कर घर में रख दिया। पत्नी का मोबाइल सिकंदरा थाना क्षेत्र में फेंक दिया। फिर रात में अछनेरा थाने पहुंचकर पत्नी के घर से लापता होने की शिकायत दे दी। इस बीच, चांदनी के मायकेवाले भी थाने पहुंच गए। उन्होंने बेटी के गायब होने की शिकायत करते हुए पति और ससुरालवालों पर आरोप लगाए। मायकेवालों ने बताया कि लोकेंद्र अक्सर चांदनी से मारपीट करता था। मायकेवाले पुलिस से लगातार बेटी का पता लगाने की मांग करते रहे। बुधवार को पुलिस गांव पहुंची और मामले की जांच शुरू की। उसे चांदनी की 2 साल की बेटी एक दुकान के बाहर खेलती मिली। इससे पुलिस का शक गहरा गया। घर और आसपास की परिस्थितियां संदिग्ध मिलने पर फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। आरोपी पति ने हत्या की बात कबूली इस बीच, पुलिस ने लोकेंद्र से सख्ती से पूछताछ की, तो पूरा मामला खुल गया। लोकेंद्र ने हत्या कर लाश जलाने की बात कबूल कर ली। उसने बताया- चांदनी की हत्या करने के बाद उसके शव को घर के पीछे बने बाड़े में जला दिया। फिर सबूत मिटाने के लिए हड्डियां आगरा ले जाकर यमुना में फेंक दीं। एसीपी अछनेरा शैलेंद्र सिंह ने बताया- आज थाने में मनोज ने अपनी बहन चांदनी के अपनी ससुराल से लापता होने की शिकायत दी थी। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर महिला के पति से पूछताछ की। इसमें उसने घरेलू विवाद के चलते पत्नी की हत्या करने और शव को जलाने की बात कबूल की। पुलिस टीम ने पति की निशानदेही पर शव के अवशेष और मोबाइल फोन बरामद कर लिया है। ---------------------------- ये खबर भी पढ़िए- भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश:10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतने की तैयारी...?; क्या है पूरा प्लान यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव है। इसके प्रत्याशियों को लेकर सोमवार (28 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो वे बोले, ‘सरप्राइज के लिए तैयार रहिए…।’ आज यूपी एक्सप्लेनर में अखिलेश के इसी ‘सरप्राइज प्लान’ को डिकोड करेंगे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश ने प्रोफेसर चच्चू से 'धनराज' को सिखवाया ककहरा:बृजभूषण के स्वीट रिलेशन से ठनका माथा; मंत्रीजी संभावनाएं तलाश रहे
    Next Article
    यूपी में मुस्लिम बनने वाले करोड़पति युवक का अपहरण:पिता बोले- दोस्त और मुफ्ती ने बेटे को गायब किया, अब मुझे भी धमका रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment