Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी में मुस्लिम बनने वाले करोड़पति युवक का अपहरण:पिता बोले- दोस्त और मुफ्ती ने बेटे को गायब किया, अब मुझे भी धमका रहे

    21 hours ago

    1

    0

    शामली के चर्चित आयुष मलिक धर्मांतरण केस में नया मोड़ आ गया है। दवा कारोबारी पिता ने बेटे के दोस्त और दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती पर आयुष के अपहरण का आरोप लगाया है। देवराज मलिक ने कहा- 16 सितंबर को हाईकोर्ट में पेशी के बाद से मेरा बेटा घर नहीं आया। आयुष के पिता के मुताबिक, बेटे के दोस्त कारी सुल्तान और मुफ्ती अब्दुल्ला ने उसका दोबारा धर्म परिवर्तन करा दिया है। अब वे दोनों उन पर भी प्रॉपर्टी का हिस्सा देने का दबाव बना रहे हैं। पुलिस आयुष के पिता की शिकायत पर केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। हाईकोर्ट में आयुष ने कहा- मैंने अपनी मर्जी से धर्म बदला इलाहाबाद हाईकोर्ट ने 16 सितंबर को आयुष मलिक को पेश किए जाने के बाद उससे बातचीत की थी। अदालत के रिकॉर्ड के मुताबिक, आयुष ने कहा था कि उसने 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम अपनाया। उनके इस फैसले में किसी तरह का दबाव, धमकी या लालच नहीं था। आयुष ने चांदनी कुरैशी से शादी करने की इच्छा भी जताई थी। कोर्ट ने उन्हें अपनी पसंद की जगह पर रहने,पसंद का धर्म मानने और वैवाहिक संबंध को लेकर कानून के मुताबिक निर्णय लेने की आजादी दी थी। पिता बोले- बेटे को अज्ञात स्थान पर ले दोस्त आयुष के पिता देवराज मलिक का आरोप है कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद सहारनपुर के जगहेता नसीब गांव का रहने वाला कारी सुल्तान बेटे को साथ ले गया। इसके बाद से आयुष का कुछ पता नहीं। इसमें उसका मुफ्ती अब्दुल्ला ने साथ दिया। देवराज ने कहा कि बेटे आयुष के नहीं होने से उसकी दवा की दुकान का काम प्रभावित हो रहा है। परिवार को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। देवराज ने पुलिस को दी शिकायत में आरोप लगाया- 18 सितंबर को कारी सुल्तान उनके पास आया था। धमकी देते हुए कहा कि आयुष का दोबारा धर्म परिवर्तन करा दिया गया है। अब तुम लोग भी जल्दी से अपना धर्म बदल लो। दोस्त बोला- प्रॉपर्टी मेरे और मुफ्ती के नाम कर दो देवराज मलिक ने आरोप लगाया- कारी सुल्तान ने कुछ संपत्ति अपने नाम और कुछ दारुल उलूम देवबंद के मुफ्ती अब्दुल्ला के नाम करने का दबाव बनाया। ऐसा नहीं करने पर उन्हें, उनकी पत्नी और बेटे को जान से मारने तथा पूरी संपत्ति पर कब्जा करने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है। देवराज ने शिकायत में मुफ्ती अब्दुल्ला की कथित संलिप्तता की जांच की मांग की है। एसपी बोले- पहले दर्ज FIR में भी तथ्य शामिल एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया- आयुष के पिता देवराज मलिक की ओर से शिकायती पत्र मिला है। उन्होंने कहा- प्रकरण में देवराज मलिक की ओर से पहले दर्ज कराई गई एफआईआर में भी संबंधित तथ्यों को शामिल किया गया है। पुलिस शिकायत में लगाए गए आरोपों के आधार पर कार्रवाई कर रही है। हिंदू संगठनों के विरोध के बाद हुई थी FIR योग साधना आश्रम के महंत स्वामी यशवीर ने एक वीडियो जारी किया था। उन्होंने बताया था- भारत मेडिकल स्टोर के मालिक के इकलौते बेटे को चांदनी कुरैशी ने फंसा लिया है। दबाव में आकर पूरे परिवार ने धर्म बदल लिया है। मामला सामने आने के बाद हिंदू संगठनों ने विरोध शुरू कर दिया, चांदनी के घर पर धरने की धमकी दी। मामले में पुलिस ने चांदनी कुरैशी, उनके पिता इस्लाम कुरैशी और तीन मौलवियों समेत 8 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। 7 जून को पुलिस ने चांदनी कुरैशी और उनके पिता समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। डेढ़ महीने तक न्यायिक हिरासत में रहने के बाद 24 जुलाई को कोर्ट ने पिता-बेटी को जमानत मिली थी। 15 दिन बाद ही पूजा-पाठ कर दोबारा हिंदू बना था करीब 15 दिन बाद ही आयुष ने एक वीडियो जारी किया था। उसने कहा था- मां आपकी परेशानी को देखते हुए मैं अपनी मर्जी से अपने मूल धर्म, हिंदू धर्म में वापस आ गया हूं। आप लोग मुझे माफ करना। 9 सितंबर को आयुष के दोस्त मोहम्मद सुल्तान ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। उसने आरोप लगाया कि आयुष को जबरन घर में कैद करके रखा जा रहा है। कोर्ट ने आयुष के पिता को 16 सितंबर को कोर्ट में पेश करने का आदेश दिया था। कोर्ट के सामने इस्लाम अपनाने की इच्छा जताई 16 सितंबर को इलाहाबाद हाईकोर्ट में जस्टिस संदीप जैन की बेंच के सामने आयुष मलिक को पेश किया गया। आयुष ने कहा- मेरी उम्र करीब 31 साल है। बी.फार्मा तक पढ़ाई की है। मैंने साल 2014 में अपनी इच्छा से इस्लाम धर्म अपनाया था। मैं चांदनी कुरैशी के साथ शादी करना चाहता हूं। पिता और परिवार को उसका यह फैसला मंजूर नहीं है। आयुष ने आरोप लगाया कि उसे धमकियां मिलीं। जून 2026 से घर में नजरबंद कर रखा गया है। पिता देवराज मलिक ने बेटे के सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनके बेटे का कुछ लोगों द्वारा 'ब्रेनवॉश' किया गया है। वे एक पिता के तौर पर अपने बेटे के भविष्य को लेकर बेहद चिंतित हैं। ------------------------ ये खबर भी पढ़िए- भाजपा को ‘सरप्राइज’ देने की तैयारी में अखिलेश, 10 विधायक तोड़कर राज्यसभा में तीसरी सीट जीतने की तैयारी...? यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों पर चुनाव है। इसके प्रत्याशियों को लेकर सोमवार (28 सितंबर) को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब अखिलेश यादव से सवाल पूछा गया तो वे बोले, ‘सरप्राइज के लिए तैयार रहिए…।’ आज यूपी एक्सप्लेनर में अखिलेश के इसी ‘सरप्राइज प्लान’ को डिकोड करेंगे। पूरी खबर पढ़िए
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में पत्नी की हत्या कर लाश जलाई:हड्डियां यमुना में फेंकीं, लापता होने की झूठी कहानी रची; 4 साल पहले हुई थी शादी
    Next Article
    गोमती का जलस्तर बढ़ा, 20 हजार आबादी बाढ़ से प्रभावित:लखनऊ के कई गांवों में घुसा पानी, फसलें डूबीं; ग्रामीण बोले- नहीं मिली राहत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment