Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    रेलवे कर्मचारी हत्याकांड का खुलासा न होने पर उबाल:आक्रोशित ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसएसपी कार्यालय पहुंचे ,जमकर किया हंगामा; धरने पर बैठे

    1 hour ago

    1

    0

    मेरठ के मुंडाली थाना क्षेत्र में 4 जनवरी को हुई रेलवे कर्मचारी की हत्या के मामले का अब तक खुलासा न होने से परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार को पीड़ित परिवार सैकड़ों ग्रामीणों के साथ ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरकर एसएसपी कार्यालय के लिए रवाना हुआ। रास्ते में भावनपुर और गढ़ रोड पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, जिससे ग्रामीणों और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हुई। इसके बावजूद ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और वहां जमकर हंगामा करते हुए धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले में लापरवाही बरतने और हत्या को हादसा बताकर दबाने का आरोप लगाया। ग्रामीणो ने एसएसपी से मुलाकात कर हत्या के मामले का जल्द खुलासा करने और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। ड्यूटी पर जाते समय हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार भावनपुर थाना क्षेत्र के बक्सर गांव निवासी विवेक चौहान, पुत्र महेंद्र, खरखौदा रेलवे स्टेशन पर चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर तैनात थे। 4 जनवरी को वह ड्यूटी के लिए जा रहे थे, तभी मुंडाली के अजराड़ा संपर्क मार्ग पर बाइक सवार बदमाशों ने उनकी हत्या कर दी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस ने इस घटना को नीलगाय की टक्कर बताकर मामले को गंभीरता से नहीं लिया। रास्ते में कई जगह पुलिस से हुई नोकझोंक मंगलवार को ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से एसएसपी कार्यालय के लिए निकले, लेकिन भावनपुर और गढ़ रोड पर पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की। इस दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद भी ग्रामीण एसएसपी कार्यालय पहुंच गए और नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए। अधिकारियों ने समझाने का किया प्रयास सूचना पर एसपी देहात, सीओ सदर देहात और सीओ किठौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन ग्रामीण एसएसपी से मुलाकात की मांग पर अड़े रहे। बाद में अधिकारियों ने मृतक के परिजनों और कुछ ग्रामीणों की एसएसपी अविनाश पांडे से मुलाकात कराई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ईरान के न्यूकलियर ठिकानों से ग्राउंड रिपोर्ट, देखें सुमित चौधरी के साथ
    Next Article
    लखनऊ में करंट से झुलसा बिजली कर्मचारी:हालत नाजुक; फीडर में धमाके के बाद चपेट में आया, लापरवाही से हादसा हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment