Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में PET के लिए रेलवे चलाएगा 7 स्पेशल ट्रेन:जम्मू के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी, झांसी पैसेंजर का विस्तार होगा

    7 hours ago

    1

    0

    यूपी पीईटी परीक्षा के लिए आगरा मंडल ने स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला लिया है। 25 अक्टूबर, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को होने वाली परीक्षा के लिए 7 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। साथ ही आगरा कैंट-झांसी पैसेंजर का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश में 1,372 केंद्रों पर PET होनी है। आगरा मंडल में ही 1 लाख 97 हजार परीक्षार्थी हैं। आगरा में 1 लाख 26 हजार और मथुरा में 71 हजार छात्र परीक्षा देंगे। रेलवे ने 4 रूट तय किए हैं। मथुरा-लखनऊ के लिए 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को दोपहर 2 बजे और शाम 7 बजे 2 स्पेशल ट्रेनें चलेंगी। आगरा कैंट-मेरठ के लिए 24, 29 और 31 अक्टूबर को दोपहर 2 और शाम 7 बजे 2 ट्रेनें चलेंगी। मथुरा से झांसी-बांदा के लिए 25, 30 अक्टूबर और 1 नवंबर को शाम 7 बजे एक ट्रेन चलेगी। चौथी ट्रेन 01823 कानपुर-मथुरा अनारक्षित स्पेशल है, जो 24, 29 और 31 अक्टूबर को रात 8 बजे कानपुर से चलेगी। यह इटावा, शिकोहाबाद, फिरोजाबाद, टूंडला होते हुए ईदगाह पर रात 1:10 बजे और आगरा कैंट पर 1:53 बजे रुकेगी और सुबह 3:10 बजे मथुरा पहुंचेगी। आगरा कैंट और मथुरा पर एक-एक अतिरिक्त रेक स्टैंडबाय रखा जाएगा। स्टेशनों पर हेल्प डेस्क और उद्घोषणा से जानकारी दी जाएगी। वहीं दूसरी ओर त्योहारों पर आगरा से जम्मू जाने वालों के लिए रेलवे ने साप्ताहिक पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। गाड़ी संख्या 01903 आगरा कैंट-शहीद कैप्टन तुषार महाजन ट्रेन 1 से 29 नवंबर तक हर रविवार को 5 फेरे लगाएगी। यह ट्रेन हर रविवार रात 8 बजे आगरा कैंट से रवाना होकर सोमवार दोपहर 12:20 बजे जम्मू पहुंचेगी। वापसी में 01904 ट्रेन 2 से 30 नवंबर तक हर सोमवार शाम 4:05 बजे जम्मू से चलकर मंगलवार सुबह 8:40 बजे आगरा आएगी। ट्रेन का ठहराव वृंदावन रोड, कोसी कलां, दिल्ली-सफदरजंग, रोहतक, जींद, जाखल, धूरी, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट और जम्मू तवी पर होगा। ट्रेन में 21 आईसीएफ कोच होंगे। त्योहारों की भीड़ में यह ट्रेन यात्रियों के लिए बड़ी राहत होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एयर शो में मनमानी का विरोध:संयुक्त व्यापार मंडल ने केंद्र और राज्य सरकार से कार्रवाई की मांग की
    Next Article
    कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल उठाए:पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने- मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment