Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कांग्रेस ने मतदाता सूची में गड़बड़ी पर सवाल उठाए:पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने- मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफे की मांग की

    7 hours ago

    1

    0

    देवरिया के टाउन हॉल स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में शुक्रवार शाम पांच बजे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से नियुक्त ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के पर्यवेक्षक एवं पूर्व विधायक अनिल भारद्वाज ने मतदाता सूचियों में कथित अनियमितताओं को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया में गड़बड़ियों की शिकायतें लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंता का विषय हैं। उन्होंने प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की। उन्होंने ये बातें कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहीं। एसआईआर प्रक्रिया में पारदर्शिता की मांग अनिल भारद्वाज ने कहा कि उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया में पारदर्शिता जरूरी है। प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले मतदाता सूचियों में किसी भी तरह की अनियमितता चुनाव की निष्पक्षता को प्रभावित कर सकती है। उन्होंने आशंका जताई कि एसआईआर के नाम पर पात्र मतदाताओं के नाम हटाए जाने से गरीब, दलित, पिछड़े, अल्पसंख्यक, प्रवासी मजदूर और कमजोर वर्गों के लोग मतदान के अधिकार से वंचित हो सकते हैं। पीलीभीत की चार विधानसभा सीटों की जांच की मांग पूर्व विधायक ने पीलीभीत में मतदाता सूची की कथित गड़बड़ियों का उल्लेख करते हुए पीलीभीत, बरखेड़ा, पूरनपुर और बीसलपुर विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की गहन जांच कराने की मांग की। उन्होंने चुनाव आयोग से यह भी सार्वजनिक करने की मांग की कि गलत तरीके से नाम जोड़ने या हटाने से संबंधित कितनी शिकायतें सही पाई गईं और दोषी अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश जैसे बड़े राज्य में मतदाता सूची का पारदर्शी सत्यापन जरूरी है। चुनाव आयोग को एसआईआर प्रक्रिया के दौरान प्राप्त शिकायतों की निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और यह सुनिश्चित करना चाहिए कि किसी भी पात्र मतदाता का नाम गलत तरीके से सूची से न हटे। कांग्रेस ने रखीं तीन प्रमुख मांगें अनिल भारद्वाज ने एसआईआर की कथित अनियमितताओं को लेकर कांग्रेस की तीन प्रमुख मांगें रखीं। इनमें विवादित एसआईआर प्रक्रिया को तत्काल रद्द करना, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से इस्तीफे की मांग और मतदाताओं के संवैधानिक अधिकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करना शामिल है। उन्होंने मांग की कि कथित रूप से गलत तरीके से हटाए गए पात्र मतदाताओं के नाम बहाल किए जाएं। साथ ही, फॉर्म-6 और फॉर्म-7 के संभावित दुरुपयोग की जांच कर दोषी पाए जाने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। मताधिकार की सुरक्षा के लिए अभियान जारी रखने की बात उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती निष्पक्ष चुनाव और प्रत्येक पात्र नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा पर निर्भर करती है। कांग्रेस ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के माध्यम से इस मुद्दे को उठाती रहेगी और आगामी विधानसभा चुनाव में जनता के जनादेश की रक्षा के लिए आवाज बुलंद करेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में PET के लिए रेलवे चलाएगा 7 स्पेशल ट्रेन:जम्मू के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलेगी, झांसी पैसेंजर का विस्तार होगा
    Next Article
    गुलावठी में चुनावी तैयारियों का निरिक्षण:मतदान केंद्रों पर पहुंचकर निर्वाचन संबंधी गतिविधियों की जानकारी ली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment