Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में रुकेंगी स्पेशल ट्रेनें:गर्मियों में रेल यात्रियों को मिलेगी राहत, ईदगाह और टूंडला पर होगा ठहराव

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में गर्मियों की छुट्टियों में रेल यात्रा करने वालों की भीड़ बढ़ जाती है। इससे लोगों यात्रा करने में काफी परेशानी होती है। बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने विभिन्न रूटों पर कई स्पेशल ट्रेनों के संचालन चलाने जा रहा है। वहीं कुछ ट्रेनों की अवधि विस्तार का निर्णय लिया है। इनमें से खातीपुरा-हावड़ा और भगत की कोठी-दानापुर स्पेशल ट्रेनों का ईदगाह, अछनेरा और टूंडला स्टेशनों पर ठहराव होगा, जिससे स्थानीय यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा। रेलवे की जनसंपर्क अधिकारी प्रशस्ति श्रीवास्तव ने बताया-गाड़ी संख्या 09709-09710 खातीपुरा-हावड़ा-खातीपुरा साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 7 अप्रैल से 30 जून तक खातीपुरा से प्रत्येक मंगलवार को और 8 अप्रैल से 01 जुलाई तक हावड़ा से प्रत्येक बुधवार को चलाई जाएगी। इस ट्रेन का ठहराव अछनेरा, ईदगाह और टूंडला स्टेशनों पर होगा। इसी प्रकार गाड़ी संख्या दानापुर-भगत की कोठी स्पेशल ट्रेन 04813-04814 भगत की कोठी-बुधवार 8 अप्रैल से 15 जुलाई तक और 9 अप्रैल से 16 जुलाई तक बृहस्पतिवार को संचालित होगी, जिसका ठहराव भी ईदगाह और टूंडला जंक्शन पर रहेगा। इसके अलावा, गाड़ी संख्या 06579-06580 यशवंतपुर-दानापुर-बेंगलुरू कैंट स्पेशल 20 अप्रैल को यशवंतपुर से और 23 अप्रैल को दानापुर से एक-एक फेरा लगाएगी। गाड़ी संख्या 01705-01706 जबलपुर-अयोध्या धाम-जबलपुर साप्ताहिक स्पेशल 21 अप्रैल से 14 जुलाई तक जबलपुर से प्रत्येक मंगलवार और 22 अप्रैल से 15 जुलाई तक अयोध्या धाम से प्रत्येक बुधवार को संचालित होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कानपुर DM ने 3 बाबू को बनाया चपरासी:एक मिनट में 25 शब्द नहीं लिख पाने पर कार्रवाई, कलेक्ट्रेट में है तैनाती
    Next Article
    फतेहपुर युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित:42 पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी, मोहित वर्मा जिला उपाध्यक्ष बने

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment