Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह बूंदाबांदी, दिन में बारिश के आसार:तापमान 37 डिग्री पार, रात का पारा भी सामान्य से 2.1 डिग्री अधिक

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार सुबह बादल छाने के साथ बूंदाबांदी हुई। हालांकि उमस भरी गर्मी से ज्यादा राहत नहीं मिली है। दिन में भी एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश होने की संभावना है। रविवार को भी बादल छाए रहेंगे। 20 जुलाई से 4 दिन तक रुक-रुक बारिश के आसार हैं। 21 जुलाई को भारी तूफान और बारिश को लेकर मौसम विभागने अलर्ट किया है। शुक्रवार को भीषण उमस के बाद शनिवार सुबह हल्की बूंदाबांदी हुई। आगरा में मानसून जोर नहीं पकड़ पा रहा है। हालांकि अब तक सामान्य से 22 फीसदी अधिक बारिश रिकॉर्ड की जा चुकी है। बारिश कम होने की वजह से उमस काफी बढ़ी हुई है। गर्मी से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। शुक्रवार को थी भीषण उमस शनिवार सुबह बूंदाबांदी हुई। मगर, इससे उमस से राहत नहीं मिली है। शुक्रवार को आगरा में भीषण गर्मी रही। तापमान एक बार फिर से 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। रात भी गर्मी अपना असर दिखा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 29.9 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 2.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस और 27.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने एक जुलाई से 17 जुलाई के बीच जिले में 186.3 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जो सामान्य से 22 प्रतिशत अधिक है। मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को बादल छाए रहेंगे। दिन में बारिश हो सकती है। रविवार को बादल छाए रहेंगे लेकिन बारिश के आसार नहीं हैं। 11 दिन में इस तरह बारिश हुई
    Click here to Read more
    Prev Article
    कन्नौज में 21% कम बारिश से बढ़ी गर्मी-उमस:सामान्य से कम बारिश ने बढ़ाई परेशानी, धान की खेती पर भी संकट
    Next Article
    मथुरा के युवक की प्रयागराज में हार्ट अटैक से मौत:संगम स्नान के लिए जाते समय बिगड़ी तबीयत, भाजपा जिला मंत्री का चचेरा भाई था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment