Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से बादल छाए, आज बारिश के आसार:तापमान 38 डिग्री के पार, उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत

    14 hours ago

    1

    0

    आगरा में बुधवार को सुबह से बादल छाए हुए हैं। हल्की हवा भी चल रही है। दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी या बारिश की संभावना है। अगले 3 दिन मौसम साफ रहेगा। 19 जुलाई को फिर से तेज आंधी के साथ बारिश के संकेत हैं। इस बीच तापमान में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा। बादल छाने और हल्की हवा चलने से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। एक जुलाई से 14 जुलाई तक आगरा में 180.5 एमएम बारिश हो चुकी है। पिछले 4 दिनों में आगरा में बूंदाबांदी तक नहीं हुई। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को मौसम बादल छाये रहेंगे। दिन में एक या दो बार बूंदाबांदी या बारिश हो सकती है। इस बीच दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर सकता है। लोग उमस भरी गर्मी से थे परेशान मंगलवार को दिनभर मौसम साफ रहा था। दिनभर तेज धूप रही। दोपहर में गर्मी ने बेहाल कर दिया था। लोग उमस से परेशान थे। आगरा में पिछले 4 दिनों से न बारिश हुई और न ही बूंदाबांदी। इसके चलते गर्मी का अहसास अधिक हो रहा है। अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 38.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि सोमवार को अधिकतम तापमान 37.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस था। आगरा में अब तक बारिश की स्थिति आगरा में 7 से 10 जुलाई के बीच ठीकठाक बारिश हो गई थी। 11 जुलाई से बारिश नहीं हुई। एक जुलाई से 13 जुलाई तक 180.5 एमएम बारिश हो चुकी है। जोकि सामान्य से 38% अधिक है। आगरा में इस सीजन में आखिरी बार 8 जुलाई को झमाझम बारिश हुई थी। 19 जुलाई को बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार, आज बादल छाये रहेंगे, बूंदाबांदी हो सकती है। 19 जुलाई से एक बार फिर से आगरा का मौसम बदलेगा। तेज आंधी के साथ दिन में एक या दो बार बारिश हो सकती है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    गोरखपुर तरंग ओवरब्रिज बंद:लंबी दूरी से बचने को पैदल निकल रहे लोग, रिश्तेदारों के घर खड़ी की गाड़ी
    Next Article
    बलिया के बाटी-चोखा कारोबार को बढ़ावा:ODOP योजना में 50 लाख रुपए तक मार्जिन मनी सहायता

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment