Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया के बाटी-चोखा कारोबार को बढ़ावा:ODOP योजना में 50 लाख रुपए तक मार्जिन मनी सहायता

    14 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) क्षेत्र को प्रोत्साहित करने और जिले के विशिष्ट व्यंजन ‘बाटी-चोखा’ को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से "एक जनपद एक व्यंजन (ODOP)" वित्त पोषण सहायता योजना को वित्तीय वर्ष 2026-27 में लागू किया है। योजना के तहत जनपद बलिया के लिए चिन्हित ODOP उत्पाद बाटी-चोखा से संबंधित उद्योग, सेवा एवं व्यवसाय स्थापित करने के इच्छुक उद्यमियों को बैंकों के माध्यम से ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही परियोजना लागत के आधार पर सरकार मार्जिन मनी के रूप में वित्तीय सहायता भी प्रदान करेगी। इस योजना के अनुसार 25 लाख रुपये तक की परियोजना लागत वाली इकाइयों को परियोजना लागत का 25 प्रतिशत या अधिकतम 6.25 लाख रुपये (जो भी कम हो) मार्जिन मनी मिलेगी। 25 लाख से 50 लाख रुपये तक की परियोजनाओं के लिए 20 प्रतिशत या अधिकतम 6.25 लाख रुपये की सहायता मिलेगी। वहीं, 50 लाख से 1.50 करोड़ रुपये तक की परियोजनाओं में 10 प्रतिशत अथवा 6.25 लाख रुपये (जो भी अधिक हो) मार्जिन मनी दी जाएगी। 1.50 करोड़ रुपये से अधिक लागत वाली परियोजनाओं के लिए परियोजना लागत का 10 प्रतिशत, अधिकतम 50 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान है। योजना के तहत सामान्य वर्ग के लाभार्थियों को परियोजना लागत का 10 प्रतिशत तथा अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला एवं दिव्यांग लाभार्थियों को 5 प्रतिशत स्वयं का अंशदान करना होगा। योजना का लाभ लेने के लिए आवेदक की आयु 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। किसी प्रकार की शैक्षिक योग्यता अनिवार्य नहीं रखी गई है। लाभ केवल जनपद के लिए चिन्हित ODOP उत्पाद बाटी-चोखा से संबंधित इकाइयों को ही मिलेगा। इसके अलावा आवेदक किसी राष्ट्रीयकृत बैंक का डिफॉल्टर नहीं होना चाहिए और न ही केंद्र या राज्य सरकार की किसी अन्य स्वरोजगार योजना का लाभ पहले से प्राप्त किया हो। पात्रता संबंधी शर्तों को पूरा करने के लिए आवेदक को शपथ पत्र भी प्रस्तुत करना होगा। योजना की विस्तृत जानकारी एवं आवेदन संबंधी जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी किसी भी कार्यदिवस में उपायुक्त उद्योग, जिला उद्योग प्रोत्साहन एवं उद्यमिता विकास केंद्र, बलिया कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। सरकार का उद्देश्य इस योजना के माध्यम से स्थानीय उद्यमिता को बढ़ावा देना और बलिया के पारंपरिक व्यंजन बाटी-चोखा को नई पहचान दिलाना है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से बादल छाए, आज बारिश के आसार:तापमान 38 डिग्री के पार, उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत
    Next Article
    बरेली पुलिस ने साइबर अपराधियों पर कसा शिकंजा:58 ठग गिरफ्तार, ऑपरेशन साई के तहत छह दिन में 1.67 करोड़ का फ्रॉड खुलासा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment