Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से बादल छाए, बारिश के आसार:8 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा, इस बार सामान्य से 7 फीसद बारिश कम

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में सोमवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। सामान्य से ज्यादा हवा चल रही है। ऐसे में लोगों को उमसभरी गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग के अनुसार, दिन में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 8 अगस्त तक ऐसा ही मौसम रहेगा। बीच में उमसभरी गर्मी परेशान कर सकती है। रविवार को दिन भर सूरज की लुका-छुपी रही। सुबह से दोपहर तक उमस भरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया था। शाम को बारिश के बाद मौसम सुहावना हो गया। रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 35.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस रहा था। अगले 5 दिन मौसम का हाल जानिए मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बादल छाए रहेंगे। एक या दो बार बारिश हो सकती है। 4 से 8 अगस्त तक तेज हवाएं चलने के साथ ही बारिश होने की संभावना है। आज की अपेक्षा कल अधिक बारिश होने की संभावना है। इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सामान्य से कम हुई बारिश आगरा में इस मानसून में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। स्थिति ये है कि आगरा में बारिश का ग्राफ सामान्य से भी नीचे चला गया है। मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून में आगरा में 249.9 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, जबकि 232.2 मिमी ही बारिश हुई। इस तरह आगरा में सामान्य से 7 फीसद कम बारिश दर्ज की गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एलडीए में नई भर्ती इंजीनियरों पर भ्रष्टाचार के दाग:6 महीने में 4 पर कार्रवाई, 3 सस्पेंड, 1 रिश्वत लेते पकड़ा गया
    Next Article
    लखनऊ में सावन के पहले सोमवार को जोरदार बारिश:काले बादल छाए, बरसात का ऑरेंज अलर्ट; एक्टिव हुआ मानसून

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment