Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से बादल छाये, चल रही हवा:तापमान में 2.4°C की गिरावट, 15 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना

    4 hours ago

    1

    0

    आगरा में एक बार फिर से मौसम बदल गया है। शनिवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। हल्की हवा चल रही है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। शनिवार सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। जबकि गुरुवार की अपेक्षा शुक्रवार को तापमान में 2.4°C की गिरावट दर्ज की है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को आगरा में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी हो सकती है। इससे तापमान में और कमी आएगी। देखें पिछले दिनों के तापमान की स्थिति… शनिवार सुबह का मौसम शनिवार सुबह से ही बादल छाये हुए हैं। सूरज बादलों में छुप गया है। धूप नहीं निकली है। सुबह का तापमान लगभग 18°C रहा। शुक्रवार दोपहर बाद से ही हल्की चल रही है। जिसकी वजह से गर्मी से राहत है। पिछले 5 साल में सबसे अधिक गर्मी इस साल पिछले 5 सालों में इस साल इन दिनों तीसरी बार सबसे अधिक गर्मी है। वर्ष 2022 से 2026 के बीच 13 मार्च को सबसे अधिक गर्मी वर्ष 2023 में रही। इस डेट को 2023 में अधिकतम तापमान 35.7°C था। जबकि दूसरी बार इस डेट को सबसे अधिक अधिकतम तापमान वर्ष 2025 में रहा था। 13 मार्च 2025 को अधिकतम तापमान 35.6°C रहा। 13 मार्च को वर्ष 2022 और 2026 में एक जैसा अधिकतम तापमान रहा। दोनों वर्ष इस डेट को अधिकतम तापमान 34.8°C रहा। देखें पिछले 5 साल में 13 मार्च को तापमान की स्थिति पूर्वानुमान शनिवार को दिन में बादल छाये रहेंगे। धूप नहीं निकलेगी। इससे तापमान में और गिरावट आएगी। शनिवार को अधिकतम तापमान लगभग 34°C और न्यूनतम तापमान 18°C रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, 15 मार्च को बादल छाये रहेंगे और बूंदाबांदी होगी। इसके बाद तापमान में गिरावट आ सकती है। ये रह सकती है तापमान की स्थिति
    Click here to Read more
    Prev Article
    IMS-BHU की जूनियर डॉक्टर ने सुसाइड की कोशिश की:इंसुलिन का ओवरडोज लिया, किडनी पर असर, हालत गंभीर
    Next Article
    तस्कर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:प्रयागराज में मोहल्ले वालों ने रात में लात-घूंसों और बेल्ट से की पिटाई, ईंट-पत्थरों से बाइक भी कूंची

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment