Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    तस्कर को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा:प्रयागराज में मोहल्ले वालों ने रात में लात-घूंसों और बेल्ट से की पिटाई, ईंट-पत्थरों से बाइक भी कूंची

    3 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज के कीडगंज थाना क्षेत्र में कथित स्मैक तस्करी से नाराज मोहल्ले के लोगों ने एक युवक को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। लात-घूंसे और बेल्ट से की गई पिटाई का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस दौरान उसकी बाइक को भी ईंट-पत्थरों से कूंच दिया गया। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले इसी युवक ने शिवकुटी में स्थित सरकारी भांग की दुकान के पास फायरिंग भी की थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मारपीट में शामिल युवक के साथ एक अन्य व्यक्ति को थाने ले गई। हालांकि आरोप है कि करीब दो घंटे तक थाने में बैठाने के बाद दोनों को बिना किसी कार्रवाई के छोड़ दिया गया। होली की रात हुआ विवाद घटना 5 मार्च की रात की बताई जा रही है। कीडगंज क्षेत्र में निरंकारी सत्संग भवन के पास तालाब नवल राय मोहल्ले में होली के मौके पर डांस और कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान नैनी के खान चौराहा का रहने वाला एक युवक वहां पहुंचा। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वह रोजाना यहां आकर स्मैक की तस्करी करता था। मोहल्ले के लोगों का कहना है कि उसकी वजह से आसपास के कई युवक नशे की लत में पड़ रहे थे। इसी कारण लोग लंबे समय से उसका विरोध कर रहे थे और कई बार उसे समझाया भी गया था, लेकिन वह नहीं माना। बहस के बाद शुरू हुई मारपीट बताया जा रहा है कि 5 मार्च की रात जब वह फिर मोहल्ले में पहुंचा तो कुछ युवकों ने उसे वहां से जाने के लिए कहा। इस बात को लेकर दोनों पक्षों में पहले बहस हुई और फिर गाली-गलौज शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गुस्साए लोगों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। वह 2015 में हत्या के मामले में भी जेल जा चुका है। कुछ ही महीने पहले शिवकुटी में उसने सरकारी भांग के ठेके पर दिनदहाड़े पिस्टल से फायरिंग की थी। पुलिस का क्या कहना है कीडगंज थानाध्यक्ष सुशील दुबे ने बताया कि घटना वाली रात दो पक्षों के बीच मारपीट की सूचना मिली थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और दोनों पक्षों को शांत करा दिया गया था। स्मैक तस्करी जैसी कोई बात सामने नहीं आई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से बादल छाये, चल रही हवा:तापमान में 2.4°C की गिरावट, 15 मार्च को बूंदाबांदी की संभावना
    Next Article
    'अगर मैं होता तो खेल भावना को पहले रखता'- बांग्लादेशी कप्तान के साथ रनआउट विवाद पर बोले सलमान अली आगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment