Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में सुबह से धूप, बारिश के आसार नहीं:27 जुलाई तक ऐसा ही मौसम, 28 जुलाई से लगातार 3 दिन तक रुक-रुक बारिश की संभावना

    2 hours ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार सुबह से धूप निकल रही है। हवा भी नहीं चल रही। अगले 48 घंटों तक बारिश के आसार नहीं हैं। 28 जुलाई से एक बार फिर से मौसम पलटेगा। मौसम विभाग ने 28 जुलाई से अगले 3 दिन तक लगातार बारिश की संभावना जताई है। आगरा में बारिश का ग्राफ लगातार गिरता जा रहा है। मानसून के बावजूद आगरा में अपेक्षित बारिश नहीं हो रही। शुक्रवार को भी दिनभर तेज धूप निकली। न बारिश और न ही बूंदाबांदी। ऐसे में उमसभरी गर्मी ने लोगों को परेशान कर दिया। आगरा में जुलाई में अब तक 8 फीसद ही बारिश हुई है। 28 जुलाई से बदला मौसम मौसम विभाग के अनुसार, 27 जुलाई तक बारिश की संभावना नहीं है। सामान्यत मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में बादल छाते रहेंगे। ऐसे में उमस भरी एकबार फिर से परेशान कर सकती है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस रहा, जोकि सामान्य से 0.1 डिग्री सेल्सियस अधिक है। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सामान्य से 8 प्रतिशत अधिक बारिश हुई मौसम विभाग के मुताबिक इस महीने एक जुलाई से 24 जुलाई के बीच जिले में 209.2 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि इस समयावधि में 194 मिमी बारिश होनी चाहिए थी। यानि सामान्य से 8 प्रतिशत बारिश अधिक हुई है। बता दें कि 23 जुलाई तक आगरा में सामान्य से 11 प्रतिशत बारिश हुई थी। इससे पहले आगरा में सामान्य से बारिश अधिक होने का प्रतिशत और अधिक था। जोकि लगातार कम होता जा रहा है। जुलाई में इस तरह बारिश हुई
    Click here to Read more
    Prev Article
    मिर्जापुर में 'ऑपरेशन अज्ञात' में 11 वाहन सीज किए गए:दो दिन में 63 वाहनों का चालान; नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती
    Next Article
    कानपुर वेस्ट जोन में सघन चेकिंग अभियान:डीसीपी ने संभाली कमान, कांवड़ यात्रा-त्योहारों से पहले हाई अलर्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment