Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मिर्जापुर में 'ऑपरेशन अज्ञात' में 11 वाहन सीज किए गए:दो दिन में 63 वाहनों का चालान; नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती

    2 hours ago

    1

    0

    मिर्जापुर में परिवहन विभाग ने जिले में 'ऑपरेशन अज्ञात' अभियान चलाकर बिना नंबर प्लेट, विकृत अथवा मानक विहीन नंबर प्लेट वाले वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। दो दिनों तक चले विशेष अभियान में 63 वाहनों का चालान किया गया, जबकि गंभीर अनियमितता पाए जाने पर 11 वाहनों को सीज कर दिया गया। अभियान के दौरान बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) और अन्य नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों को भी कार्रवाई के दायरे में लिया गया। संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) के पर्यवेक्षण में जिले के विभिन्न क्षेत्रों में प्रवर्तन अधिकारियों ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना नंबर प्लेट, टूटी-फूटी या मानक के अनुरूप नहीं लगी नंबर प्लेट वाले वाहनों की जांच की गई। साथ ही बिना हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट (HSRP) के संचालित वाहनों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई। बिना प्रपत्र और ओवरलोड वाहनों पर भी चला अभियान अभियान के दौरान बिना वैध प्रपत्रों के संचालित तथा ओवरलोड वाहनों की भी जांच की गई। नियमों का उल्लंघन करते पाए गए वाहनों का चालान करने के साथ ही आवश्यकतानुसार उन्हें सीज भी किया गया। परिवहन विभाग का कहना है कि सड़क सुरक्षा और नियमों के पालन को सुनिश्चित करने के लिए इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे। नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी सख्ती संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि बिना प्रपत्र, ओवरलोड, बिना नंबर प्लेट और बिना HSRP वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रखी जाए। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन कराने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कई अधिकारियों की टीम रही अभियान में शामिल 'ऑपरेशन अज्ञात' अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) प्रथम, यात्री/मालकर अधिकारी प्रथम एवं द्वितीय, परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक तथा प्रवर्तन सिपाहियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया। अधिकारियों ने अभियान को आगे भी लगातार जारी रखने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमिताभ ठाकुर मामले में चौक थाने को फटकार:वाराणसी में कोर्ट ने प्रगति रिपोर्ट जमा करने का दिया निर्देश, अगली सुनवाई 1 अगस्त को
    Next Article
    आगरा में सुबह से धूप, बारिश के आसार नहीं:27 जुलाई तक ऐसा ही मौसम, 28 जुलाई से लगातार 3 दिन तक रुक-रुक बारिश की संभावना

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment