Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर वेस्ट जोन में सघन चेकिंग अभियान:डीसीपी ने संभाली कमान, कांवड़ यात्रा-त्योहारों से पहले हाई अलर्ट

    2 hours ago

    1

    0

    कानपुर के आगामी कांवड़ यात्रा और त्योहारों के मद्देनजर कानपुर पुलिस पूरी तरह सतर्क हो गई है। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से शुक्रवार रात 11, बजे वेस्ट जोन में व्यापक स्तर पर सघन वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान की कमान स्वयं डीसीपी वेस्ट ने संभाली और रावतपुर थाना क्षेत्र के मस्वानपुर में सड़क पर उतरकर वाहनों की जांच की। शुक्रवार रात करीब 11 बजे शुरू हुए इस विशेष अभियान के दौरान वेस्ट जोन में कुल 48 चेकिंग प्वाइंट बनाए गए, जहां पुलिस अधिकारियों और जवानों ने आने-जाने वाले वाहनों की गहन जांच की। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के बाहर से आने वाले वाहनों की तलाशी ली गई और उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया। आगामी त्योहार व संदिग्ध वाहन चालकों की ली गई तलाशी डीसीपी वेस्ट ने स्वयं कई वाहनों को रुकवाकर उनके कागजात, चालक की पहचान और वाहन में सवार लोगों से पूछताछ की। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के चालान भी किए गए। अभियान के दौरान बिना नंबर प्लेट, संशोधित साइलेंसर, संदिग्ध नंबर वाले वाहन और संदिग्ध रूप से घूम रहे बाइक सवारों पर विशेष नजर रखी गई। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कांवड़ यात्रा के दौरान लाखों श्रद्धालुओं की आवाजाही रहती है। इसके साथ ही त्योहारों का भी दौर शुरू होने वाला है। ऐसे में किसी भी प्रकार की आपराधिक घटना, लूट, चोरी अथवा कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिशों को रोकने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने अपराधियों, लुटेरों और असामाजिक तत्वों की धरपकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाया तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की। आगामी दिनों में भी इसी प्रकार रात और दिन में अलग-अलग स्थानों पर सघन चेकिंग अभियान जारी रहेगा। लोगों से अपील की गई कि वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें। पुलिस की इस कार्रवाई से देर रात तक चेकिंग प्वाइंटों पर हलचल बनी रही और क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम लोगों में भरोसा भी देखने को मिला। डीसीपी वेस्ट एसएम कासिम अबिदी ने बताया- पुलिस आयुक्त के निर्देश पर रात्रि चेकिंग अभियान चलाया गया इस दौरान वेस्ट जोन में 48 चेकिंग पॉइंट बनाए गए। सभी बाहर से आने वाली गाड़ियों को चेक किया गया। इस अभियान का आशय आम जन मानस में सुरक्षा की भावना और अपराधियों पर कड़ी कार्रवाई का मकसद था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में सुबह से धूप, बारिश के आसार नहीं:27 जुलाई तक ऐसा ही मौसम, 28 जुलाई से लगातार 3 दिन तक रुक-रुक बारिश की संभावना
    Next Article
    कानपुर में डंपर ने बाइक सवारों को कुचला:एक की मौके पर मौत, दूसरा गंभीर घायल; CCTV तलाश रही पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment