Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में साध्वी प्राची का बयान:PM के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों की फोटो सेव करें, कहीं आपकी घर की बहू न बन जाएं

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में साध्वी प्राची ने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पीएम के खिलाफ गाली-गलाैज करने वाली लड़कियों पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवतियों के फोटो अपने फोन में सेव कर लें, कहीं वे आपके घर की बहू न बन जाएं। साध्वी रविवार की शाम करीब 4:30 बजे प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर में लगने वाले राजेश्वर मेला-2026 के उद्घाटन समारोह में पहुंचीं थीं। इसी दौरान यह बातें कहीं। साध्वी बोलीं-बेटियों को संस्कारवान बनाएं रविवार शाम प्राचीन राजेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट की ओर से आयोजित राजेश्वर मेला-2026 का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि साध्वी प्राची ने हरी झंडी दिखाकर भगवान राजेश्वर महादेव के डोले को रवाना किया। बैंड-बाजों, हर-हर महादेव के जयघोष और श्रद्धालुओं की मौजूदगी के बीच डोला यात्रा निकाली गई। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए साध्वी प्राची ने कहा कि बेटियों को संस्कारवान बनाइए और उन्हें रानी लक्ष्मीबाई जैसा बनने की प्रेरणा दीजिए। उन्होंने कहा कि संस्कारों की कमी होने पर अभद्र भाषा का प्रयोग होता है। इसी दौरान उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करने वाली युवतियों को लेकर विवादित टिप्पणी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    जालौन में शिवालयों में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर शिवमय हुआ शिव मंदिर, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
    Next Article
    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में:बीए एलएलबी की सभी सीटें भरीं, एलएलएम की 10 सीटें खाली

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment