Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    पूर्वांचल विश्वविद्यालय में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में:बीए एलएलबी की सभी सीटें भरीं, एलएलएम की 10 सीटें खाली

    2 hours ago

    1

    0

    जौनपुर स्थित वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय में विभिन्न डिप्लोमा, स्नातक और स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में पहुंच गई है। बीए एलएलबी की सभी 120 सीटों पर दाखिला पूरा हो चुका है, जबकि रिक्त सीटों के लिए इसी सप्ताह दोबारा काउंसलिंग आयोजित की जाएगी। विश्वविद्यालय परिसर में संचालित बीए एलएलबी पाठ्यक्रम की सभी 120 सीटों पर प्रवेश पूरा हो चुका है। इस पाठ्यक्रम के लिए कुल 386 आवेदन प्राप्त हुए थे। काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद सभी सीटें भर गई हैं। वहीं, एलएलएम की कुल 60 सीटों में से 50 सीटों पर प्रवेश हो चुका है, जबकि 10 सीटें अभी भी रिक्त हैं। विभागाध्यक्ष डॉ. अनुराग मिश्र ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद इन रिक्त सीटों पर भी जल्द प्रवेश पूरा कर लिया जाएगा। इसके अलावा बीएससी, एमएससी, एमसीए इंटीग्रेटेड, बीसीए, बीकॉम ऑनर्स सहित परिसर में संचालित 46 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है। जिन पाठ्यक्रमों में प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं की गई थी, उनमें निर्धारित प्रक्रिया के तहत सीधे प्रवेश दिए जा रहे हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन दीक्षांत समारोह के बाद रिक्त सीटों के लिए दोबारा काउंसलिंग कराने की तैयारी कर रहा है। इससे पहली काउंसलिंग में प्रवेश से वंचित रहे पात्र अभ्यर्थियों को दाखिले का एक और अवसर मिलेगा। परीक्षा नियंत्रक डॉ. विनोद कुमार सिंह ने बताया कि रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए इसी सप्ताह काउंसलिंग आयोजित की जाएगी, ताकि समय पर प्रवेश प्रक्रिया पूरी कर नियमित कक्षाओं का संचालन शुरू किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में साध्वी प्राची का बयान:PM के खिलाफ अभद्र बोलने वाली युवतियों की फोटो सेव करें, कहीं आपकी घर की बहू न बन जाएं
    Next Article
    बस्ती के शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब:सावन के पहले सोमवार पर 'हर-हर महादेव' के जयघोष से गूंजा शिव मंदिर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment