Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में शिवाजी का स्मारक बनवाएगी महाराष्ट्र सरकार:आगरा में सीएम देवेंद्र फडणवीस बोले- जमीन अधिग्रहित की जा रही

    10 hours ago

    1

    0

    महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज के स्मारक के लिए जमीन अधिग्रहित की जा रही है। महाराष्ट्र सरकार यहां भव्य स्मारक बनवाएगी। उन्होंने कहा कि नए भारत में मुगलों के नाम पर किसी योजना का नाम नहीं रखा जाता, बल्कि छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर योजनाओं का नाम रखा जाता है। बुधवार शाम राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े और महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस आगरा पहुंचे। उनके आगरा पहुंचने पर महिलाओं ने ढोल-नगाड़े बजाकर स्वागत किया। इस दौरान आगरा किले में उनकी जीवनी पर आधारित लेजर शो और नाटक प्रस्तुत किया गया। इसमें उनके पराक्रम और शौर्य को दर्शाया गया। महाराष्ट्र की संस्था अजिंक्य देवगिरी प्रतिष्ठान पिछले तीन वर्षों से 19 फरवरी को आगरा किले में यह कार्यक्रम आयोजित कर रही है। आयोजन का उद्देश्य छत्रपति शिवाजी महाराज के साहस और वीरता की गाथा को जन-जन तक पहुंचाना है। देखिए तस्वीरें… ------------ शिवाजी महाराज की जयंती की पल-पल की अपडेट जानने के लिए लाइव ब्लॉग पर जाएं..
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रसव पीड़ा बर्दाश्त नहीं हुई तो चाकू से पेट फाड़ा:अंतड़ियां भी बाहर आईं; बहराइच में महिला बोली- बहुत दर्द हो रहा था
    Next Article
    बलिया में रजिस्ट्रार कानूनगो को नोटिस:कर्मचारियों का वेतन रोकने के निर्देश, डीएम ने बेल्थरारोड तहसील निरीक्षण पर की कार्रवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment