Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ट्रैफिक प्लान फेल, रेंग रहे वाहन:एबूंलेंस भी जाम में फंस रहीं, 2 मिनट के रास्ते में लग रहे 15 मिनट

    4 hours ago

    1

    0

    ताजनगरी इन दिनों ट्रैफिक जाम की गंभीर समस्या से जूझ रही है। शहर की प्रमुख सड़कें- एमजी रोड, मदिया कटरा, फतेहाबाद रोड, लोहामंडी, शाहगंज, बॉदला और भगवान टॉकीज — दिनभर वाहनों की लंबी कतारों से भरी रहती हैं। हालात ऐसे हैं कि 10 मिनट का सफर 30 से 40 मिनट में पूरा हो रहा है। स्कूल और ऑफिस की छुट्टी के समय एमजी रोड पर निकलना लोगों के लिए बड़ी चुनौती बन जाता है। मेट्रो और खुदाई बना मुख्य कारण शहर में चल रहे मेट्रो निर्माण कार्य के कारण कई जगह सड़कें संकरी हो गई हैं। कुछ स्थानों पर लेन बंद हैं तो कहीं बैरिकेडिंग के कारण ट्रैफिक की रफ्तार धीमी है। इसके अलावा पानी की पाइपलाइन डालने और टूटे पाइपलाइन की मरम्मत के चलते जगह-जगह सड़कें खोदी गई हैं। कई स्थानों पर गड्ढे बने हुए हैं, जिससे जाम की स्थिति और बिगड़ रही है। फुटपाथ भी नहीं रहे सुरक्षित जाम से बचने के लिए कई लोग अपने टू-व्हीलर फुटपाथ से निकालते नजर आ रहे हैं। इससे पैदल चलने वाले लोगों को परेशानी हो रही है और दुर्घटना का खतरा भी बढ़ गया है। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को फुटपाथ पर चलना मुश्किल हो गया है। ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद इस पर प्रभावी रोक नहीं लग पा रही है। एंबुलेंस भी जाम में फंस रही स्थिति इतनी खराब हो चुकी है कि कई बार एंबुलेंस तक जाम में फंस जाती हैं। सायरन बजने के बावजूद वाहनों को रास्ता नहीं मिल पाता। इससे मरीजों की जान पर भी खतरा बन जाता है। लोगों का कहना है कि कई मुख्य मार्गों पर जाम के कारण आपातकालीन सेवाओं का समय पर पहुंचना मुश्किल हो रहा है। ट्रैफिक मुक्त शहर का प्लान दिख रहा फेल प्रशासन द्वारा कुछ समय पहले ‘ट्रैफिक मुक्त शहर’ का प्लान तैयार किया गया था। इसमें वन-वे व्यवस्था, रूट डायवर्जन और अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिस तैनाती जैसे कदम शामिल थे। लेकिन मौजूदा हालात को देखकर लगता है कि यह योजना जमीनी स्तर पर सफल नहीं हो पाई है। शहर के अधिकांश हिस्सों में जाम की समस्या जस की तस बनी हुई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में फाइलेरिया उन्मूलन अभियान जारी:घर-घर जाकर लोगों को खिलाई जा रही हैं दवाएं, 510 स्वास्थ्य टीमें गठित
    Next Article
    टी-20 वर्ल्डकप-नेपाल ने इटली को 124 रन का टारगेट दिया:आरिफ शेख सबसे ज्यादा 27 रन बनाए, क्रिशन कालुगामगे को 3 विकेट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment