Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, भीषण जाम:5 मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा, रेंगते रहे वाहन

    1 hour ago

    1

    0

    आगरा में शनिवार शाम शहर की ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। शहर के प्रमुख मार्गों यमुना किनारा रोड, वाटर वर्क्स चौराहा, रामबाग और सिकंदरा पर लंबा जाम लग गया। हालात ऐसे रहे कि जहां सामान्य दिनों में 5 मिनट का रास्ता तय होता है, वहां लोगों को आधे घंटे तक जाम में फंसे रहना पड़ा। एक ही जगह खड़े रहे वाहन शनिवार रात करीब 7 बजे से शहर की सड़कों पर जाम लगना शुरू हो गया। धीरे-धीरे वाहनों की कतार लगना शुरू हो गई। कई जगहों पर वाहन रेंगते नजर आए तो कई स्थानों पर गाड़ियां एक ही जगह पर खड़ी रहीं। दोपहिया, चारपहिया और भारी वाहन सभी जाम की चपेट में रहे। ऑफिस से लौट रहे कर्मचारी, स्कूल वाहन और एंबुलेंस तक को रास्ता बनाने में भारी मशक्कत करनी पड़ी। रोजाना बन रही समस्या स्थानीय लोगों का कहना है कि यह स्थिति अब आम हो गई है। रोजाना शहर के प्रमुख मार्गों पर जाम लगना आम बात बन गई है, जिससे आमजन को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों और नौकरीपेशा लोगों ने प्रशासन से स्थायी समाधान की मांग की है। शहरवासियों का कहना है कि पुलिस और ट्रैफिक विभाग की ओर से जाम से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस और दीर्घकालिक योजना लागू नहीं की जा रही। मौके पर ट्रैफिक पुलिस की मौजूदगी के बावजूद यातायात सुचारु नहीं हो सका। मेट्रो निर्माण के चलते सभी रोड पर बेरिकेडिंग हो रखी है। ऐसे में जाम लगा रहता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    टॉफी देकर बच्ची को बुलाया, फिर बोरे में भरा:कानपुर में रोने की आवाज सुनकर लोगों ने महिला को पकड़ा, किडनैप कर ले जा रही थी
    Next Article
    कार ने ई-रिक्शा को टक्कर मारी, मासूम की मौत:चालक समेत परिवार के 4 घायल, फर्रुखाबाद में शादी से लौटते समय हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment