Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    टॉफी देकर बच्ची को बुलाया, फिर बोरे में भरा:कानपुर में रोने की आवाज सुनकर लोगों ने महिला को पकड़ा, किडनैप कर ले जा रही थी

    1 hour ago

    1

    0

    कानपुर में घर के बाहर खेल रही 2 साल की बच्ची को एक महिला टॉफी का लालच देकर अपने साथ ले गई। कुछ दूरी पर ले जाकर उसे बोरे में भर लिया। बोरे से रोने की आवाज सुनकर स्थानीय लोगों को शक हुआ। राहगीरों ने महिला को रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगी। लेकिन लोगों ने दौड़ाकर उसे पकड़ लिया। बोरा खोलकर देखा तो उसमें मासूम बच्ची थी। लोगों ने बच्ची को सकुशल बाहर निकाला। सूचना पर पहुंची पुलिस महिला को हिरासत में लेकर थाने ले गई। घटना पनकी इलाके में शनिवार देर रात को हुई। कच्ची बस्ती से अगवा किया पनकी थाना क्षेत्र की कच्ची बस्ती में रहने वाले मनीष मजदूरी करते हैं। परिवार में पत्नी पूजा और दो साल की बेटी है। मनीष ने बताया- देर रात बेटी घर के बाहर खेल रही थी। तभी एक महिला आई और टॉफी देने के बहाने उसे अपने साथ ले गई। कुछ दूर ले जाकर महिला ने बच्ची को बोरे में भर लिया, तभी आसपास के लोगों ने बोरे से रोने और चिल्लाने की आवाज सुनी। शक होने पर लोगों ने महिला को पकड़ लिया। बोरा खोलते ही बच्ची को देखकर सभी के होश उड़ गए। गुस्साए लोगों ने महिला की पिटाई भी कर दी। इसी दौरान शोर सुनकर मनीष और उनकी पत्नी मौके पर पहुंचे। माता-पिता को देखते ही बच्ची रोने लगी। परिवार ने तुरंत 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी। गोंडा की रहने वाली बताई जा रही महिला मौके पर पहुंची पुलिस महिला को पकड़कर थाने ले गई। पूछताछ में महिला ने खुद को गोंडा की रहने वाली बताया है। फिलहाल पुलिस उससे गहन पूछताछ कर रही है। एसीपी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। बच्ची पूरी तरह सुरक्षित है और अपने माता-पिता के पास है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि महिला अकेले काम कर रही थी या किसी गिरोह का हिस्सा है। इलाके में घटना के बाद दहशत का माहौल है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    LSMS वार्षिकोत्सव में छात्रों ने दिखाई प्रतिभा:इंजीनियरिंग और प्रबंधन महाविद्यालयों के छात्रों ने किया प्रदर्शन
    Next Article
    आगरा में ट्रैफिक व्यवस्था ध्वस्त, भीषण जाम:5 मिनट की दूरी तय करने में लगा आधा घंटा, रेंगते रहे वाहन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment