Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    हाथरस में नगर पालिका कर्मचारी की मौत का मामला:पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मां ने दर्ज कराया मुकदमा, पुलिस कर रही जांच

    5 hours ago

    1

    0

    हाथरस में नगर पालिका कर्मचारी गौरव दीक्षित की मौत के मामले में उनकी पत्नी दुर्गेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। गौरव की मां ममता ने बहू को बेटे की मौत का जिम्मेदार ठहराया है। स्थानीय विजयनगर निवासी गौरव की संदिग्ध परिस्थितियों में 13 अगस्त की रात करीब आठ बजे मौत हो गई थी। सूचना मिलने पर कोतवाली सदर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया। पुलिस को हत्या की आशंका थी, जिसके बाद पोस्टमार्टम कराया गया। हालांकि, मौत की वजह स्पष्ट न होने पर विसरा सुरक्षित रख लिया गया है। मृतक के घर में लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग पुलिस ने हासिल कर ली है, जिसे जांच में शामिल किया जाएगा। गौरव की 11 महीने पहले ही शादी हुई थी। गौरव की मां ममता ने अपनी तहरीर में बताया कि गौरव जब काम से घर लौटे, तो उनकी बहू दुर्गेश उनसे झगड़ रही थी। गौरव ने झगड़ा शांत करने की कोशिश की, लेकिन बहू चीखने-चिल्लाने लगी और गौरव से भी अभद्रता की। लगभग आधे घंटे तक घर में हंगामा चलता रहा। इसके बाद गौरव अपने कमरे में चले गए। मां के अनुसार, रोज-रोज के झगड़ों से तंग आकर गौरव ने गले में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मां ने यह भी बताया कि झगड़े की यह घटना सीसीटीवी में भी रिकॉर्ड हुई है। सीओ सिटी हिमांशु माथुर ने बताया कि मां की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आगरा में दोपहर बाद बारिश का अलर्ट:धूप निकलने से उमस बढ़ी, 22 अगस्त तक ऐसा ही रहेगा मौसम
    Next Article
    अम्बेडकरनगर में IPS की मां की हत्या-लूट का मामला:पोस्टमार्टम में चोट और संघर्ष के निशान नहीं मिले: विसरा-हार्ट की जांच से खुलेगा राज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment