Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आगरा में यमुना घाटों पर चला सफाई अभियान:आजादी के अमृत महोत्सव पर हजारों सेवादार ने दिया सफाई का संदेश,मनाया बाबा हरदेव का जन्म दिन

    5 hours ago

    1

    0

    आगरा में यमुना के घाट पर संत निरंकारी स्वच्छता मिशन चलाया गया। हजारों संत सेवादारों ने जब घाट पर अभियान चलाया तो देखते ही देखते घाट से गंदगी गायब हो गई। इस दौरान सेवादारों ने स्वच्छ जल और स्वच्छ मन का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। अभियान आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में,बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर माता सुदीक्षा महाराज के सानिध्य में यह अभियान देश भर में चलाया गया। इस तीसरे चरण के तहत आयोजित इस अभियान में ने न केवल यमुना की तस्वीर बदली,बल्कि शहर को स्वच्छता संदेश दिया। आगरा में अभियान का नेतृत्व जोनल इंचार्ज अरोरा ने किया। उन्होंने बताया कि जिस तरह हम अपने घरों की सफाई रखते हैं, इस तरह प्राकृतिक जल स्रोतों को वे स्वच्छ रखना हमारी जिम्मेदारी है। शहर की पांचो शाखाएं बेस्ट अर्जुन नगर, मधु नगर, शास्त्रीपुरम, कमला नगर और ट्रांस यमुना के हजारों सेवादारों ने प्रार्थना के साथ सेवा कार्य शुरू किया। फाउंड्री नगर स्थित कबीर मोक्ष धाम, यमुना घाट, कैलाश घाट, पोया घाट, हाथी घाट, बल्केश्वर पार्वती घाट के अलावा ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह पर सफाई अभियान चलाकर कई टन कचरा उठाया गया, क्षेत्रीय संचालक महेश चौहान एवं संयोजक मनीष कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य जल और मन दोनों की गंदगी को दूर करना है इस दौरान अजय यादव अमन महेंद्र जय श्री करमचंद अन्य सेवादार व विशेष योगदान रहा
    Click here to Read more
    Prev Article
    ताज महोत्सव में मधुबनी पेंटिंग्स लोगों को लुभा रही:कलाकार बोले- फूल के रस से बनाते हैं कलर, 2kg फूल से 100g तैयार होता है
    Next Article
    घाटमपुर में हाइवे पर अनियंत्रित ऑटो पलटा, चीख-पुकार मची:एक की मौत और तीन घायल, सामने से आ रहे डंपर से बचने में हुआ हादसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment